कुंवारिया. तहसील कुंवारिया की घोषणा के बाद अब सरकार की ओर से इसका अधिसूचना पत्र भी जारी कर दिया गया है। इस पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने हर्ष जताया है।
अधिसूचना पत्र के अनुसार कुंवारिया तहसील में तीन भू-अभिलेख निरीक्षक व पन्द्रह पटवार मण्डल को शामिल किया गया है। इसमें खण्डेल व पीपली अहीरान गांव का पटवार मण्डल भी कुंवारिया तहसील में शामिल किया गया है। इसके साथ ही कुंवारिया, महासतियों की मादड़ी व भाणा भू-अभिलेख निरीक्षक वृत बनाया गया है। पटवार मण्डल का निर्धारण करते हुए कुंवारिया, फियावड़ी, जोधपुरा, खण्डेल, पीपली अहीरान, महासतियों की मादड़ी, घाटी, पीपली आचार्यान, वणाई, बिनोल, भाणा, भगवान्दा कला, भावा, तासोल व खटामला शािमल किए गए हैं।
दो नए पटवार मण्डल : कुंवारिया तहसील में पन्द्रह पटवार मण्डल में पीपली अहीरान व खण्डेल दो नए पटवार मण्डल शामिल हुए हैं। से पूर्व में रेलमगरा तहसील क्षेत्र में थे, परन्तु तहसील मुख्यालय से दूरी के कारण इन्हें कुंवारिया में जोड़ा गया है।
तीन दिवसीय डीजी फेस्ट २५ से बीकानेर में
नाथद्वारा. प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के तत्वावधान में २५ जुलाई से तीन दिवसीय डीजीफेस्ट का आयोजन बीकानेर में होगा। नित्य लीलास्थ तिलकायत गोविंदलाल महाराज राजकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निधि श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के अन्तर्गत आयोजित होने वाले इस डीजीफेस्ट के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे एवं शिक्षा के क्षेत्र में रचनात्मक विचारों को लाने वाले शिक्षाविदें व शिक्षकों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
सात विद्यार्थियों को मिलेंगे लैपटॉप
आगरिया. राउमावि आगरिया 7 छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री मेधावी छात्र-छात्रा लैपटॉप योजना के तहत कक्षा 8 की जिला स्तरीय मेरिट में चयन हुआ है। प्रधानाचार्य सुमन प्रकाश पालीवाल ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों में कृष्णा कुमावत, सुमन कुमावत, पुष्पा कुमावत, चेतन कुमावत, संगीता कुमावत, भरत कुमावत तथा पूजा कुमावत शामिल हंै।
स्कूटी में योजना में आवेदन २३ तक
राजसमन्द. आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के अंतर्गत मेधावी छात्रा स्कूटी योजना/देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना में आवेदन की अन्तिम तिथि 23 जुलाई है। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना में आवेदन की अन्तिम तिथि 31 जुलाई है। ऑनलाइन छात्रवृति आवेदन-पत्र आमंत्रित किए गए हैं।





No comments:
Post a Comment