Breaking News
recent

डेढ़ सौ ने जांच कराई 16 की बीमारी पकड़ में आई


हिण्डौनसिटी. भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से गोपाल कॉलोनी के आशा नर्सिंग होम में निशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर आयोजित हुआ। जिसमें 150 मरीजों की जांच की गई। इनमें से 16 मरीज ऑपरेशन योग्य पाए गए। जिनका राजकीय अस्पताल में नि:शुल्क ऑपरेशन किए जाएगा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपेश भारद्वाज, डॉ. निशांत गर्ग एवं नेत्र सहायक पूरनमल मीना ने सेवाएं प्रदान करते हुए मरीजों की जांच की।


भाविप अध्यक्ष भीमसेन गेरा ने बताया कि भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जलवित करने के साथ शुरू हुए शिविर में परिषद सदस्य निरंजन शर्मा ने परिषद की ओर से किए जाने वाले सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी। परिषद के सचिव पवन ऐरन एवं उपाध्यक्ष विष्णु बंसल ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रांतीय संस्कार प्रभारी मनीष आर्य ने परिषद के आठ नए सदस्यों को शपथ दिलाई। शिविर में अग्रणी नर्सिंग कॉलेज के छात्र नीतेश शर्मा, नीरज चतुर्वेदी, अमन बेनीवाल, मुस्तफा खान, गौतम शर्मा व योगेश सैन भी सेवाएं प्रदान की। मंच संचालन अनिल गोयल ने किया। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश गर्ग, ओमप्रकाश गोयल, डॉ. रमेश अग्रवाल, महेश मित्तल, सुबोध जैन, हेमंत खत्री, बजरंग गोयल, देवेन्द्र जांगिड, पवन बंसल आदि उपस्थित थे।

कीर्तन सुन हुए मंत्रमुग्ध
समीप के चुरारी गांव में हनुमान मंदिर पर एक दिवसीय हरि कीर्तन दंगल में महिला मंडलियों ने प्रस्तुतियों से शमां बांध दिया। घंूघट की ओट में महिलाओं ने विभिन्न धार्मिक वृतांतों पर कीर्तन की प्रस्तुति दे श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गांव चुरारी की महिला कीर्तन मंडली ने कृष्ण-राधा विवाह की कथा सुनाई। शेरपुर की कीर्तन मंडली ने मोरध्वज राजा की कथा, डिंडोरी की महिला कीर्तन मंडल ने भक्त प्रहलाद व हिण्डौन के महिला कीर्तन मंडल मीराबाई के वृतांत पर कीर्तन की प्रस्तुति दी। महू खास की महिला कीर्तन मंडली की मीडिया रामदेव एवं गंगा ने हनुमानजी के वृतांंतों पर कीर्तन की प्रस्तुुति दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.