पंडित गुलशन अग्रवाल
अंक 01- पैतृक संपत्ति के निपटारों में बाहरी व्यक्ति की दखल अंदाजी से बचने की कोशिश करें। नौकरीपैशा व्यक्तियों को संयमित वाणी का व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा।
अनुकूलता के लिए- गरीबों में गर्म दुध का वितरण करें।
अंक 02- भूमि-भवन में स्थिरता के कारण मन चिंतित रहेगा। अपनी लापरवाही से वाहन से संबंधित अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। शेयर बाजार मे निवेश सोच समझकर करें।
अनुकूलता के लिए- श्वेत पदार्थों के सेवन से बचकर रहें।
अंक 03- कार्यक्षेत्र में लापरवाही से स्वयं को बचाकर रखना होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बनते है। व्यापार में उन्नति के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलने के योग बनते है।
अनुकूलता के लिए- लाल रंग के अनाज का दान करें।
अंक 04- जीवनसाथी से आपसी सहयोग में कमी आएगी। दांपत्य में आपके कूंठित व्यवहार से नई-नई परेशानियां खड़ी होगी। कार्य कुशलता में कमी के कारण काम नहीं हो पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- पीपल के वृक्ष की 5 परिक्रमा लगाएं।
अंक 05- नए कार्यों की शुरूआत हो सकती है, किंतु व्यर्थ के अभिमान से योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा। पारिवारिक स्तर पर वरिष्ठों के सुझावों की अनदेखी से बचकर रहें।
अनुकूलता के लिए- गुड़ धनिए का सेवन कर घर से निकलें।
अंक 06- धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। समाज में किए गए कार्यों से यश व कीर्ति फैलेगी। बुरी संगति से र्दूव्यसनों के कारण अत्यधिक धन खर्च की स्थिति बनती है।
अनुकूलता के लिए- केसर मिश्रित कंकु का तीलक लगाएं।
अंक 07- छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कि गई मेहनत के परिणाम, कार्यक्षेत्र में देखने को मिलेंगे। नित्य के पूजन कर्म में मानसिक उथल-पुथल के कारण विघ्न उत्पन्न हो सकती है।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों को ज्वार व बाजरा खिलाएं।
अंक 08- कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वाहन चलाने में लापरवाही से चोट लग सकती है। आर्थिक स्थिति को सुधारने की कोशिश सफल रहेगी।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर रामनाम का जाप करें।
अंक 09- शासकीय कार्यों की अड़चनों को दूर करने के लिए अधिक प्रयत्नों की आवश्यकता है। आत्मविश्वास के साथ किए गए प्रयासों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए- सर्वप्रथम देवदर्शन कर कार्य शुरू करें।





No comments:
Post a Comment