Breaking News
recent

अंकज्योतिष 17 जुलाई : जन्मांक के अनुसार जानें किसके जीवन में होने जा रहा है भारी उलटफेर

पंडित गुलशन अग्रवाल

अंक 01- अध्यात्म में किए कार्य के परिणाम देखने को मिलेंगे। छात्रों द्वारा भविष्य के लिए देखे सपनों का क्रियान्वयन होगा। कारोबार में अत्यधिक खर्च से लाभ में कमी आएगी।
अनुकूलता के लिए- लक्ष्मीजी के किसी भी वैदिक मंत्र का जाप करें।

अंक 02- स्वतंत्र रहकर किए गए कार्य प्रतिष्ठा दिलाएंगे। अध्ययनरत छात्रों को पढ़ने के अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। मानसिक भटकाव के कारण पूजापाठ में एकाग्रता की कमी रहेगी।
अनुकूलता के लिए- बिल्वपत्र के वृक्ष के समीप घी का दीपक लगाएं।

अंक 03- कार्यस्थल पर स्वहित के कारण अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आकस्मिक लाभ देने वाले कार्यों में किए गए निवेश के परिणाम संतोषजनक रहेंगे।
अनुकूलता के लिए - शनिदेव का तील मिश्रित तेल से अभिषेक करें।

अंक 04- मेहनतकश व्यक्ति को लापरवाही से चोट लग सकती है। कर्ज को लेकर परेशानियां बढ़ सकती है। बैरूखी दिखाने से परिवार मे प्राप्त अधिकारों में कमी आ सकती है।
अनुकूलता के लिए- हरे रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।

अंक 05- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से शारीरिक व्याधियां उत्पन्न हो सकती है। पैतृक संपत्ति से संबंधित विवादों में अड़चने कम होने लगेगी। युवावर्ग को पर्याप्त अवसर प्राप्त होंगे।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में मिश्रित रंग के पुष्प की माला चढ़ाएं।

अंक 06- जोखिम के कार्यों में दिमाग का समावेश जरूर करें। अत्यधिक व्यसनों के कारण समाज में नीचा देखना पड़ सकता है। कार्यस्थल की वस्तुओं पर विशेष ध्यान देना होगा।
अनुकूलता के लिए- बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरू करें।

अंक 07- दांपत्य में विवाद से बचें। स्वतंत्र रहकर किए गए कार्यों से लाभार्जन पर विपरित असर पड़ेगा। बच्चों के प्रति अविवेकपूर्ण निर्णयों के कारण समस्याएं बनी रहेगी।
अनुकूलता के लिए- प्रकृति का नुकसान करने से बचें।

अंक 08- कार्यक्षेत्र की कानुनी समस्याओं को न सुलझा पाने से अधिकारी वर्ग असंतुष्ट रहेगा। पिता के प्रति अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। भौतिक जीवनशैली से बचकर रहें।
अनुकूलता के लिए- पीले रंग के उपयोग से बचकर रहें।

अंक 09- आज के दिन धार्मिक यात्रा हो सकती है। वाणी संयम रखने से परिवार में आपकी खोई प्रतिष्ठा पुनः प्राप्त होगी। शीत प्रकृति वाले व्यक्ति गरिष्ठ भोजन से परहेज करें।
अनुकूलता के लिए- अपने पुराने वस्त्र का त्याग करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.