नेत्र चिकित्सा शिविर लगाकर 180 रोगियों की करी जांच
अरनोद. कस्बे के रामकुंड धर्मशाला में रविवार को नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 180 रोगियों की जांच की गई। राजेश कुमावत कनाड़ ने बताया कि अंधता निवारण समिति के आर्थिक सहयोग से शिविर आयोजित किया गया। जिसमें अलख नयन आई हॉस्पिटल उदयपुर के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञों ने जांच की। 25 मरीजों को ऑपरेशन के लिए उदयपुर रवाना किया गया। जहां उनका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर के दौरान अंधता निवारण समिति के सदस्य मुकेश पाटीदार, कैलाशनाथ, जमनालाल मीणा, विनोद कुमावत, अरुण जैन, अंकुश सेन, भगत धाकड़, मनीष मीणा, सुनील राठौर, रवि मीणा आदि ने सेवाएं दी।
बैठक में हुई चर्चा
प्रतापगढ़.विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाने की तैयारी को लेकर वुडलेड पार्क में रविवार को बैठक हुई। जिसमें जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इंदिरा गांधी सामुदायिक भवन अशोक नगर में एकत्रित होकर 12 बजे बजे समाज की सभा होगी। उसके बाद एक बजे रैली का आयोजन होगा। जिसमें आदिवासी अपनी पारम्परिक वेशभूषा में आएंगे। बैठक में विश्व आदिवासी दिवस के टी शर्ट का विमोचन किया गया। बैठक में रैली का रूट भी तय किया गया जिसके अन ुसार रैली इंदिरा कॉलोनी, झंडा गली, कस्बा चौकी, सदर बाजार, गांधी चौराहा, कृषि मंडी रोड, अंबेडकर सर्किल,धरियावद नाका होकर निकलेगी। इस दौरान गांधी चौराहे पर आदिवासी पारम्परिक नृत्य गैर, दागडी नृत्य होगा। इसके बाद समाज के प्रतिनिधि मंडल की ओर से समाज की विभिन मांगो को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में कहा गया कि दूसरे राज्यों में आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है तो यहां पर क्यों नहीं। ऐसे में मांग की गई कि आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित हो। इसके लिए सोमवार को विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करवाने को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में शारीरिक शिक्षक इंद्रमल मीणा के शारीरिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर समाज की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। बैठक में खातुराम मीणा, रामचन्द्र पांडोर, इंद्रमल मीणा, नन्द किशोर मीणा, शांतिलाल मीणा, पुष्पेंद्र बुझ, शंभू लाल निनामा, कैलाश पारगी, अजय मीणा, बंशीलाल मीणा, शंकर दयाल, जगदीश रावत, नारायण लाल मीणा सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे। जिला प्रवक्ता भरत पारगी ने यह जानकारी दी।





No comments:
Post a Comment