ज्योतिष पं. श्यामनारायाण व्यास
मेष : कार्यस्थल पर प्रभावी वातावरण रहेगा । दूसरों की मदद करने का अबसर मिलेगा । व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं । सफ़ेद रंग अनुकूल रहेगा । शुभ रंग 1
वृषभ : बिना सोचे समझे कार्य न करें । पारिवारिक जवाबदारी पर ध्यान अवश्य दें । परिश्रम का अनुकूल फल नहीं मिलने से तनाव बढेगा । आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं । गुलाबी रंग शुभ हैं ।शु भ अंक 5
मिथुन : कार्य की अधिकता रहेगी । नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं । सामाजिक कार्यों में सुयश की प्राप्ति होगी । कारोबार में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे । शुभ रंग पिला । शुभ अंक 7
कर्क : मन में अज्ञात भय बना हुवा हैं । दोस्तों के साथ समय व्यतीत होगा । महत्वपूर्ण कार्यों में सक्रिय होना आवश्यक है । नौकरी में उच्चाधिकारियों से व्यर्थ विवाद की स्थिति को टालें । शुभ रंग आसमानी शुभ अंक 8
सिंह : छोटी छोटी बातों पर क्रोधित होना ठिक नही है । मनचाहा साथ मिलने से कामकाज में मन लगेगा । राजनीती में बड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा । आज सफ़ेद रंग का प्रयोग करें । शुभ अंक 2
कन्या : कम बोले अच्छा बोले । प्रोफेशन में परिववर्तन सम्भव हैं । आज कर्ज लेने से दूर रहें । परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी । परिवार में आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा । शुभ रंग हरा शुभ अंक 6
तुला : आज किया आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा । अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना जरूरी है यही आपके पतन का कारण बन सकता है । विरोधी सक्रिय रहेगे । शुभ रंग लाल शुभ अंक 8
वृश्चिक : आपकी दिनचर्या में बदलाव हो सकता है । कारोबार में अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे । स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें । आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी । यात्रा में सतर्कता आवश्यक । शुभ रंग पिला शुभ रंग 4
धनु : अज्ञात भय से चिंतित रहेगे।व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनेंगे । धन लाभ की आशा प्रबल होगी । पारिवारिक समस्याओं का निकाल होगा । निजी जीवन में प्रसन्नता का वातावरण बनेगा । शुभ रंग जमुनी शुभ अँक 1
मकर : समय की अनुकूलता से मन प्रसन्न होगा।नए व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है । पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे । साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा । आत्मविश्वास बढ़ेगा । शुभ रंग हरा शुभ अंक 8
कुम्भ : आज आपके लिए दिन शुभ हैं । दोस्तों से उपहार मिलेगा । व्यवसायिक पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी । आर्थिक निवेश में सावधानी जरूरी है । विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा । शुभ रंग लाल शुभ अंक 3
मीन : आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक और अनुकूल रहेगा । भवन भुमि के रुके कार्य पूरे होंगे । गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा । आर्थिक स्थिति मजबूत होगी । आज हरे रंग का प्रयोग करें । शुभ अंक 3





No comments:
Post a Comment