पंडित गुलशन अग्रवाल
अंक 01- व्यवसाय में कानुनी समस्याएं मानसिक तनाव उत्पन्न करेंगी। नौकरी में प्राप्त अवसरों को भुनाने में सफल नहीं हो पाएंगे। वाहन खरीदने से संबंधित रूके कार्य पूर्ण होंगे।
अनुकूलता के लिए - मौसमी फल का सेवन कर घर से निकलें।
अंक 02- बुजुर्गों की देखरेख मे किसी तरह की कौताही न बरतें। राजनीतिक महत्वकांक्षा बलवती होगी । वाणी संयम न होने से जनता के मध्य अपमानजनक स्थिति पैदा हो सकती है।
अनुकूलता के लिए - घर मे चंदनयुक्त धुपबत्ती जलाए।
अंक 03- बच्चों के प्रति अपने रूख में बदलाव करें। माता-पिता से किसी भी तरह की बहस से बचें। गुप्त शत्रुओं से शारीरिक व मानसिक दोनों तरफ से सावधान रहना होगा।
अनुकूलता के लिए- सांयःकाल श्वेत पदार्थों के सेवन से बचकर रहें।
अंक 04- निकटतम संबंधियों के स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां चिंता का कारण बनेगी। परिचितों में किए गए किसी भी प्रकार के लेन-देन में सावधानी रखें। युवावर्ग थोड़ा सा सजग रहें।
अनुकूलता के लिए- किसी भी मंदिर में ध्वजा चढ़ाएं।
अंक 05- किसी से भी अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें। कार्यशैली को सुधारने की कोशिश करें। अध्ययनरत छात्रों को बढ़ती प्रतिस्पर्धा के परिणाम अपने पक्ष में देखने को मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण भगवान को मोरपंखी अर्पित करें।
अंक 06- सामाजिक कार्यों में अपने विचारों को थोपने की कोशिश से बचकर रहें। दांपत्य में बने मधुर संबंधों को बरकरार नहीं रख पाएंगे। मन में आलस्य को न पनपने दें।
अनुकूलता के लिए- गाय के दुध से बने घी का दीपक लगाएं।
अंक 07- किए गए सत्संग से मानसिक व शारीरिक परेशानियां दूर होगी। व्यवसाय में साझेदारों से भरपुर सहयोग मिलेगा। निजी संबंधों में आपस में आत्मनिर्भर बनने का प्रयत्न करें।
अनुकूलता के लिए- किसी भी ब्राह्मण को चना दाल दान में दें।
अंक 08- व्यवसायिक संबंधों को बरकरार रखना फायदेमंद रहेगा। भुलने की आदत परेशानी का कारण बनेगी। बोलने में अपशब्दों के प्रयोग से अप्रिय स्थिति निर्मित हो सकती है।
अनुकूलता के लिए- पीपल के वृक्ष की 5 परिक्रमा लगाएं।
अंक 09- कार्यस्थल पर अपनी जीवनशैली में व्यापक बदलाव लाने की जरूरत है। काम के बोझ से असहज महसूस करेंगे। भूमि-भवन से संबंधित कार्यों में कानुनी अड़चने आ सकती है।
अनुकूलता के लिए- हनुमान चालिसा का विधिवत पाठ करें।





No comments:
Post a Comment