Breaking News
recent

समस्या बनी नासूर: सूरजगढ़ वार्ड 19 के लोग आर-पार की लड़ाई के मूड में

सूरजगढ़. प्रशासनिक एवं जन-प्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते कस्बे में फरट चौक पर एकत्रित हो रहे गंदे पानी की समस्या नासूर बन गई है। कई दिनों से वार्ड 19 में मुख्य बाजार जाने वाले रास्ते पर गंदा पानी भरा रहने से लोगों का जीना कठीन हो रहा है। वहीं रास्ता पूरी तरह से बाधित हो गया है।

गंदे पानी में मक्खी मच्छरों व दुर्गध के कारण महामारी फैलने की आशंका हो गई है। समस्या से जूूझ रहे लोगों ने गुरुवार को दूषित जल निकासी की मांग को लेकर मौके पर प्रदर्शन किया और पालिका प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई।

दीपचन्द, जसराम कुमावत, बाबूलाल सैनी, सत्यपाल यादव, आनन्द शर्मा, कैशू कुमावत, नत्थूराम सहित अन्य कई लोगों ने बताया कि यहां वार्ड 12,13 18 व 19 के घरों से आने वाला दूषिज जल निकासी के अभाव में एकत्रित होता है। नगरपालिका द्वारा अस्थाई तौर पर इस मार्ग पर पहले एक खेत में तथा बाद में सड़क के किनारे खदानों में पानी की निकासी की गई।

लेकिन खेत मालिक ने इसें बंद कर दिया अब हाईवे सड़क कार्य होने से खदानों में भरे जाने वाले पानी की निकासी भी सड़क भराई कार्य के चलते बंद हो गई। जिसके चलते निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इस मार्ग पर करीब दौ सौ मीटर रास्ते में करीब डेढ़ से दो फीट पानी फैला हुआ है। गंदे पानी के कारण यह मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। पैदल राहगिर तो क्या दूपहिया वाहन चालक भी इस मार्ग से गुजर नहीं सकते है।

काफी मात्रा में भरे पानी ने तालाब का रुप ले लिया है। कई लोगों के घरों में गंदा पानी घुसने लग गया है। मजबूर लोगों ने शीघ्र समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है। वार्डवासियों ने बताया कि समस्या के लिए पार्षद के अलावा बार-बार नगरपालिका प्रशासन को अवगत कराया गया है लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।

----------------------------------------------

पीहर आई महिला बेटी सहित गायब
मण्ड्रेला. थाना क्षेत्र सिघाना के गांव हिरवा के एक युवक ने अपने पीहर गांव ढढ़ारियां आई अपनी पत्नी एवं बेटी की पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। थानाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि गांव हिरवा निवासी एक जने ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नी व उसकी बेटी दोनों २४ जून को पीहर ढढ़ारिया से हिरवा के लिए रवाना हुई थी। लेकिन वह गांव हिरवा नहीं पहुंची। सभी जगह तलाश करने के उपरांत भी वह दोनों कहीं नहीं मिले। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.