Breaking News
recent

अंकज्योतिष 20 जुलाई : आज का दिन अंक 02 वाले जातकों के लिए रहेगा शुभ

पंडित गुलशन अग्रवाल

अंक 01- तबियत थोड़ी बहुत नासाज रह सकती है। परिवार के प्रति आपके मन में असंतोष रहेगा। मानसिक अशांति के कारण किसी निकटतम व्यक्ति से अनबन हो सकती है।
अनुकूलता के लिए- गुड़ धनिए का सेवन कर घर से निकलें।

अंक 02- अत्यधिक उत्तेजना व व्याकुलता के कारण जनपक्ष में बनी छवि पर प्रतिकुल असर पड़ सकता है। अग्निकारक वस्तुओं के प्रयोग में बेहद सावधानी रखने की आवश्यकता है।
अनुकूलता के लिए- लाल रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।

अंक 03- न्यायायिक प्रक्रियाओं के समय पर पुरा न होने के कारण मन में निराशा बनी रहेगी। मशीनरी के उपयोग में आपकी लापरवाही दूसरों के लिए मुसीबत का कारण बन सकती है।
अनुकूलता के लिए- जरूरतमंद को भोजन कराएं।

अंक 04- अध्ययनरत छात्र पूरे समय अन्य कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कार्य स्थल पर अपने काम स्वयं करने से शत्रुपक्ष हावी नहीं हो पाएगा। घुमी हुई वस्तु के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों का कलरव सुनकर भोजन ग्रहण करें।

अंक 05- न्यायायिक प्रक्रिया के निपटने में तेजी का रूख रहेगा। धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। अत्यधिक व्यसनों के कारण आपसी संबंधों में टकराव की नौबत आ सकती है।
अनुकूलता के लिए- अपने पुराने जुते चप्पल का त्याग करें।

अंक 06- ईश्वर भक्ति के कारण आत्मविश्वास में आई कमी दूर होगी। ऋणों को कम करने के प्रयास में प्रभावी कदम उठाने होंगे। प्रियजनों के संबंध में शुभ समाचार मिल सकते है।
अनुकूलता के लिए- काले श्वारन को मीठी रोटी खिलाएं।

अंक 07- खरीदारी करने में लापरवाही बरतने से आर्थिक नुकसान संभावित है। कृषक वर्ग को अपने कार्यक्षेत्र में थोड़े से में संतोष करना पड़ सकता है। परिवार में समय देना जरूरी होगा।
अनुकूलता के लिए- किसी भी तरह धर्म का अपमान करने से बचें।

अंक 08- महत्वकांक्षाए नए-नए काम के लिए प्रेरित करेगी। किंतु अभिमान के कारण सफलताएं नहीं मिल पाएगी। व्यस्तता से भरी जिंदगी में मशीनरी का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
अनुकूलता के लिए- 5 प्रकार के फल किसी भी देवस्थल में चढ़ाएं।

अंक 09- व्यक्तिगत संबंधों में चरित्रवान रहने की कोशिश करें। कार्यशैली के कारण पद की गरिमा को बरकरार नहीं रख पाएंगे। व्यापार में वरिष्ठों की सलाह को नजरअंदाज न करें।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर मौन रहें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.