Breaking News
recent

सावन 2018: 19 साल बाद बन रहा ऐसा योग, शिव शंभू करेंगे हर मनोरथ पूरा

जयपुर। सावन का महीना आगामी 28 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस वर्ष 19 साल बाद सावन महीने में पूरे 30 दिन होंगे। ये एक विशेष संयोग है। सावन के महीने में शिवजी की आराधना करने से वे हर मनोरथ पूरा करेंगे। आप जानते हैं कि शिव शंभू की आराधना के लिए सावन या श्रावण का महीना काफी महत्व रखता है। इस साल जो दुर्लभ संयोग बन रहा है, वो बहुत खास है और शिव भक्तों के लिए विशेष रूप से उत्तम रहने वाला है।

 

जैस कि आपको बताया गया है कि इस बार सावन का महीना पूरे 30 दिन का रहने वाला है जो कि 19 साल बाद होने जा रहा है। ज्योतिषियों और पंडितों के मतानुसार ऐसा अधिकमास (दो ज्येष्ठ) होने के कारण हुआ है। आज से 12 दिन बाद 28 जुलाई को सावन शुरू हो रहा है और अगले महीने की 26 तारीख को सावन पूरा होगा। 26 अगस्त को रक्षाबंधन का पावन पर्व भी है। सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को पड़ेगा। कहते हैं कि सावन के सभी सोमवार को व्रत करने और शिवलिंग पर बिल्व व जल चढ़ाने से घर में तो सुख समृद्धि आती ही है। साथ ही आपके सभी मनोरथ भी पूरे होते हैं।

 


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सावन के पहले दिन भगवान शिव से जुड़ी कुछ चीजें घर लानी चाहिए। इससे घर में शुभ वातावरण बनता है। साथ घर में सुख समृद्धि आती है। आइए आपको बताएं कौनसी हैं वे चीजें...

 


1. चांदी का चांद- शिवजी के मस्तक पर अद्र्धचंद्र सुशोभित है। इसलिए सावन के पहले दिन आपको घर में चांदी से बना चांद लाना चाहिए।
ये मन को मजबूत करने के साथ ही घर में शांति लाएगा।


2. रुद्राक्ष- भगवान शिव के गले में रुद्राक्ष की माला होती है। इसलिए सावन के पहले दिन आप अपने घर में असली रुद्राक्ष लाएं। इसे चाहें तो चांदी में गढ़वाकर पहनें या यूं ही घर के मंदिर में रखें। आप अपने घर में सुख, सौभाग्य और समृद्धि महसूस करेंगे।


3. चांदी का मोती- शिव तांडव के समय आपने ध्यान दिया होगा कि भगवान अपने पैरों में चांदी का कड़ा धारण करते हैं। इसलिए आप सावन के पहले दिन चांदी का कड़ा घर ला सकते हैं। ऐसा करने से तीर्थ या विदेश यात्रा के शुभयोग बनते हैं।


4. जल पात्र- भोले भंडारी अत्यंत भोले हैं। थोड़ी सी ही भक्ति से प्रसन्न हो जाते हैं। सावन के महीने में आपको शिवलिंग पर जल और बिल्वपत्र अर्पण करना चाहिए। ऐसा करने से शिवजी जल्द प्रसन्न होते हैं। हो सके तो आप सावन के पहले दिन चांदी, तांबे या पीतल का जलपात्र खरीदकर लाएं। इस पात्र में जलभर कर रखें और भगवान शिव को अर्पित करें।


5. चांदी का बिल्वपत्र- सावन में आप चांदी का बिल्वपत्र भगवान शिव को चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से करोड़ों पापों को नाश होता है और हर कार्य के लिए शुभ संयोग बनता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.