Breaking News
recent

ब्रेकिंग न्यूज.....पाली डीपो की बस का अजमेर के पास गंभीर हादसा, 20 लोगों के दर्दनाक मौत की सूचना

पाली. अजमेर के मांगलियावास में तबीजी पुलिया के पास पाली डीपो की बस व डम्पर की जोरदार भिडंत में 20 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है। मृतकों में पांच बच्चें भी बताए जा रहे है। सभी घायलों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया है। बाकि के घायलों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना में मरने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं घायलों से भी पूछताछ की जारी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.