झालावाड़.जयपुर में 7 जुलाई को आयोजित पीएम की सभा के लिए जिले के आला अधिकारियों ने तैयारी पूर्ण कर ली है। दो दिन से आधा अधिकारी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में कर्मचारी प्रधानमंत्री-लाभार्थी- जन-संवाद कार्यक्रम में जुटे हुए है। जिले से करीब 6 हजार लोगों को जयुपर ले जाने का लक्ष्य है। ऐसे में जिला कलक्टर से लेकर रोडवेज व आरटीओ ऑफिस कार्यालयों के कर्मचारी भी दिन रात तैयारी भी लगे हुए है।
इन्हें दी जिम्मेदारी-
प्रत्येक पंचायत समिति से लाभार्थियों की सूची तैयार कर उपखंड प्रशासन समेत मंडल अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। तो परिवहन विभाग को भी रूटों के हिसाब से जिम्मेदारी दी गई है। परिवहन विभाग के चार निरीक्षकों की ड्यूटी बसें की व्यवस्था करने के लिए लगाई थी। जिले से 122 निजी बसे जयपुर के लिए प्रभारियों को दी जा चुकी है। प्रत्येक बस के लिए एक प्रभारी व सह प्रभारी बनाए गए है। बस मालिकों को 20 रूप प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया दिया जाएगा।
7 हजार लोग लाएंगे जयपुर-
झालावाड़ जिले से करीब 55 सौ लाभार्थियों को जयपुर भेजा जाएगा। जिले से करीब 122 से अधिक बसे बुक की गई है। एक बस में 52 लाभाथियों को भेजा जाएगा। इनके लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा करीब 1500 सौ भाजपा कार्यकर्ता 10 बसों व अपने साधनों से जयपुर जाएंगे। लाभार्थियों के जयपुर में जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में ठहरने व खाने की व्यवस्था की गई है। बीच रास्ते में लाभार्थियों के लिए चाय-पानी की व्यवस्था रहेगी।
यहां बनाई चैक पोस्ट-
जिले के चारों विधानसभाओं से जाने वाली बसों के लिए वृदांवन, पिपलिया, सूमर में चैक पोस्ट बनाई गई है। जहां बसों में जाने वाले लाभार्थियों की गिनती होगी।
बातकर तय करें जाना जरुरी-
पीएम के कार्यक्रम के लिए सीएचसी, पीएचसी के कर्मचारियों को 25-25 भामाशाह व मुख्यमंत्री राजश्री योजना सहित 13 योजनाओं के लाभार्थियों की सूची बनाने के लिए कहा गया है। इसमें उनके मोबाइल नंबर, पता, आधार कार्ड सहित पूरी जानकारी मेल करने के लिए कहा है। साथ ही जिन्होंने योजना का लाभ उठाया है उनका जाना निश्चित हो ऐसी व्यवस्था करने के लिए भी कहा है। महिला लाभार्थियों सहित परिजनों के जयपुर जाने के लिए एक दिन पूर्व ही उन्हें किस स्थान पर मिलना है, किस बस से जाना आदि की जानकारी फोन कर दे रहे हैं।
इतना खर्चा होगा बसे पर-
झालावाड़ जिले से करीब 125 बसो को ले जाने पर 805 किलो मीटर के हिसाब से किराया दिया जाएगा। जिलेभर में करीब 2012500 रूपए की राशि बसों का किराया चुकाया जाएगा। यह भारत सरकार की योजनाओं के संचालन से जुड़ी हुई कार्यकाारी एजेंसी जैसे उज्ज्वला योजना आदि से भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वहीं प्रदेशभर में किराए की राशि सात सौ बाईस लाख तिरेपन हजार रूपए होगी।
हुई समीक्षा बैठक-
जिले से जाने वाले लाभार्थियों के लिए गुरूवार शाम को समीक्षा बैठक हुई है। इसमें जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी, जनअभाव अभियोग निराकरण समिति अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार, जिलाध्यक्ष संजय जैन, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी, सहित कई भाजापा कार्यकर्ता व मंडल अध्यक्ष मौजूद थे।
हां बसे 125 बसे जाएंगी जयपुर
जयपुर के पीएम की सभा के लिए सभी तैयारियां कर ली गई है। जिले से 125 बसे जाएंगे। लाभार्थियों की लाने ले जाने सहित ठहरने व खाने की व्यवस्था हो चुकी है।
भवानीसिंह पालावत, एडीएम झालवाड़।





No comments:
Post a Comment