पंडित गुलशन अग्रवाल
अंक 01- खाने-पिने में पश्चिमी भोजन की अपेक्षा देशी भोजन को महत्व दें। रूके हुए कार्यों की बाधाएं दूर होगी एवं उनमें निरंतर गति आएगी। आज के दिन स्वास्थ्य पर नजर रखें।
अनुकूलता के लिए- पीले रंग का एक पुष्प अपने पास में रखें।
अंक 02- व्यापार में अतिरिक्त खर्चों को रोक पाने में असफल रहेंगे। दूसरों की सलाह लेकर किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। भवन निर्माण के संबंध में आई रूकावटें दूर होगी।
अनुकूलता के लिए- गाय को हरी घास खिलाएं।
अंक 03- निरंतर यात्राओं के कारण शरीर पर प्रतिकुल असर पड़ सकता है। दांपत्य में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। अभिमानी प्रवत्ति के कारण नाजुक रिश्तों की समीक्षा करना होगी।
अनुकूलता के लिए- हरी सब्जी का दान करें।
अंक 04- तेजी मंदी के कारोबार में भुगतान प्रक्रिया में देरी के कारण लाभप्रद स्थितियों में कमी आ सकती है। आपके व्यवहार से निराश बच्चे हावी होने की कोशिश कर सकते है।
अनुकूलता के लिए- स्वच्छ जल के अपव्यय से बचकर रहें।
अंक 05- संपत्ति के खरीदने-बेचने में तेजी का रूख रहेगा। शारीरिक निर्बलता के दूर होने से मेहनत के कार्य अच्छे से कर पाएंगे। विद्यार्थियों का समय उत्सवादि गतिविधि में बितेगा।
अनुकूलता के लिए- नमः शिवाय मंत्र का विधिवत जाप करें।
अंक 06- आज के दौर में बदलते परिवेश में निरंतरता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत पड़ेगी। संतानपक्ष का आपके प्रति रूखा व्यवहार मानसिक वैदना पहूंचाएगा।
अनुकूलता के लिए- दिए गए दान को गोपनीय रखने का प्रयास करें।
अंक 07- ग्रहस्थ आश्रम में अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए नैतिकता व चारित्रिक मुल्यों को न भुलें। प्रतिस्पर्धा के युग में समय के साथ न चल पाने के कारण घोर निराशा रहेगी।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में कनेर के पुष्प की माला चढ़ाएं।
अंक 08- कार्यालय में अकर्मण्यता के कारण अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मुकदमेबाजी को अपने पक्ष में करने के लिए अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत रहेगी।
अनुकूलता के लिए- मौसमी फल का सेवन कर घर से निकलें।
अंक 09- जोखिम भरे कार्यों में मन की गति पर नियंत्रण आवश्यक है। राजनीतिक स्तर पर जनपक्ष में अपनी छवि को ध्यान में रखकर कार्य करें। किसी भी तरह के लेनदेन में स्पष्टता रखें।
अनुकूलता के लिए - प्रातःकाल कुछ देर धार्मिक पुस्तक का पठन करें।





No comments:
Post a Comment