पंडित गुलशन अग्रवाल
अंक 01- मेहनत के कार्यों में बुद्धिबल की भी आवश्यकता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में दूसरों के सुझाव दिग्भ्रमित कर सकते है। दांपत्य में चल रही अनबन कम होने से मन प्रसन्न रहेगा।
अनुकूलता के लिए- जीवमात्र पर दया का भाव रखें।
अंक 02- समाज में किए गए कार्य प्रतिष्ठा में वृद्धि करेंगे। नौकरों पर अत्यधिक विश्वास कायम नहीं रह पाएगा। लेन-देन में भरोसे में रहकर काम करना अपने हित में नहीं रहेगा।
अनुकूलता के लिए- चंदन का तीलक लगाकर घर से निकलें।
अंक 03- दोस्तों के मध्य समय गुजारने से बचकर रहें। विषम परिस्थितियों में परोपकार के फायदे मिलेंगे। कानूनी प्रक्रियाओं के कुछ दिन के लिए टलने से मन में अप्रसन्नता रहेगी।
अनुकूलता के लिए- घर में पुजास्थल से अलग सरसो तेल का दीपक लगाएं।
अंक 04- कला के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के कारण स्वस्थान बरकरार रखने के लिए अधिक प्रयत्न करने होंगे। शेयर बाजार में किए निवेश में कुछ समय के लिए रूकना फायदेमंद रहेगा।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल सूर्योदय के समय सूर्य को अघ्र्य दें।
अंक 05- व्यापार मे समय पर निर्णय न लेने के कारण लाभदायी स्थितियां बरकरार रखने में कठिनाई आएगी। विषम परिस्थिति में क्रोध आ जाने के कारण बने हुए काम बिगड़ सकते है।
अनुकूलता के लिए- कुछ मीठा खाकर घर से निकलें।
अंक 06- कला के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के कारण अपना स्थान बरकरार रखने के लिए अधिक प्रयासों की आवश्यकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में किसी भी तरह की कौताही न बरतें।
अनुकूलता के लिए- श्रीगणेशजी को मोदक का भोग लगाएं।
अंक 07- शिक्षा के क्षेत्र में पुरे समय अनुकूल माहोल रहने के कारण प्राप्त अवसरों को हाथ से न जाने दें। कानूनी विवादों में समझोते के प्रयास कुछ दिनों के लिए टल सकते है।
अनुकूलता के लिए- रूपयों के लेनदेन से बचकर रहें।
अंक 08 - नए-नए विचारों के जन्म लेने से व कारोबार में फलीभूत होने से लाभ की स्थिति बनती है। साझेदारी में एक दूसरे पर अत्यधिक अपेक्षा के परिणाम विपरित आएंगे।
अनुकूलता के लिए- घर में परस्पर सहयोग की भावना रखें।
अंक 09- परोपकार करने के बाद किसी से भी कोई अपेक्षाएं न रखें। आज का समय चिकित्सकों में व्यस्त हो सकता है। निजी संबंधों में एक दूसरे के प्रति पूर्ण विश्वास बनाकर रखें।
अनुकूलता के लिए- भगवान भोलेनाथ पर 11 बिल्वपत्र चढ़ाएं।





No comments:
Post a Comment