Breaking News
recent

पांतरे 25 हजार लीटर दूध की अतिरिक्त खपत, शिक्षा विभाग की अन्नपूर्णा दूध योजना से बढ़ सकती है दूध की किल्लत, आज से शुरू हुई योजना

राजसमंद. सरकार की महत्वाकांक्षी अन्नपूर्णा दूध योजना आज से स्कूलों में शुरू हुई। राजसमंद जिले में पांतरे २५ हजार लीटर दूध की खपत बढ़ जाएगी, इससे शहर तथा देहात क्षेत्रों में दूध की किल्लत बढऩे की संभावना है। सबसे ज्यादा समस्या ग्रामीण क्षेत्रों में आएगी, क्योंकि यहां शिक्षकों को स्थानीय स्तर पर दूध की व्यवस्था करनी है, ऐसे में स्थानीय लोग रोजाना दूध तो दे सकते हैं लेकिन पांतरे देने में आनाकानी करेंगे।

इस दर से होगी खरीदारी
शहरी क्षेत्र के स्कूलों के लिए 35 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से सरस का पैकट बंद दूध स्कूलों को खरीदना है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर 30 रुपए लीटर के हिसाब से खुले दूध की खरीदारी करनी है।

इसलिए बढ़ेगी किल्लत
ग्रामीण क्षेत्रों में दूध की बिक्री स्थानीय स्तर पर होती है। जिन लोगों के अधिक मवेशी होते हैं, वह शहरी क्षेत्रों में रोजाना बंधी बांधकर लोगों को दूध उपलब्ध करवाते हैं, या फिर डेरी वालों को बेचते हैं। मतलब दूध की उपलब्धता के अनुसार उनके पास ग्राहक होते हैं। ऐसे में रोजाना के लिए पशुपालक ग्राहक बना सकते हैं लेकिन पांतरे दूध देने में आनाकानी करेंगे, अगर संस्थाप्रधान के दबाव या फिर बच्चों के हितों का ध्यान रखते हुए स्कूलों को दूध उपलब्ध करवा देंगे तो शहरी क्षेत्रों में बंधी वाले घरों में पर्याप्त दूध की सप्लाई नहीं होने से किल्लत बढ़ेगी, वहीं गांवों में भी स्थानीय स्तर पर बिकने वाले दूध में कमी आएगी।

फैक्ट फाईल
-जिले के करीब १६७१ स्कूलों में बंटेगा दूध
-कक्षा १ से ५ तक ९०५४९ विद्यार्थियों का वर्तमान में नामांकन
-कक्षा ६ से ८ तक ५७३९० विद्यार्थियों का वर्तमान में नामांकन
-कक्षा १ से ५ तक के बच्चों को १३५८२ लीटर पांतरे दूध की आवश्यकता
-कक्षा ६ से ८ तक के बच्चों को पांतरे चाहिए ११४७८ लीटर दूध।
-स्कूलों के लिए चाहिए करीब २५०६० लीटर दूध।
-अन्नपूर्णा दूध योजना में करीब ८ लाख रुपए पांतरे होंगे खर्च।

शुरू होने के बाद लगेगा पता...
&अन्नपूर्णा योजना का संचालन पूरे जिले में आज से शुरू किया जाएगा। योजना के तहत सभी एक से आठवीं तक के बच्चों को पांतरे दूध देना है। योजना शुरू होने के बाद ही पता चलेगा कहां, कैसी समस्या आ रही है। अभीतक तो ऐसी समस्या के बारे में किसी ने नहीं बताया है।
-युगल बिहारी दाधीच, जिलाशिक्षाधिकारी प्रारम्भिक, राजसमंद
उच्च शिक्षामंत्री करेंगी अन्नपूर्णा दूध योजना का शुभारंभ
राजसमंद. अन्नपूर्णा दूध वितरण योजना का शुभारंभ समारोह सोमवार को प्रात: 9 बजे राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय राजसमन्द में आयोजित होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उच्च शिक्षामंत्री किरण माहेश्वरी होंगी। अध्यक्षता सांसद हरिओमसिंह राठौड़ करेंगे। विशिष्ट अतिथि मगरा विकास बोर्ड के अध्यक्ष हरिसिंह रावत, जिला प्रमुख प्रवेशकुमार सालवी, विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़, जिला कलक्टर आनन्दी, नगर परिषद सभापति सुरेश पालीवाल तथा राजसमन्द पंचायत समिति की प्रधान रीना कुमावत विशिष्ट अतिथि होंगी।

योजना की हुई समीक्षा बैठक
समारोह को लेकर रविवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों की समीक्षा चर्चा बैठक हुई। जिसमें जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोविन्दसिंह राणावत, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक युगलबिहारी दाधीच, माध्यमिक भरत जोशी ने सोमवार को होने वाले आयोजन की रूपरेखा को लेकर चर्चा की तथा बताया कि अन्नपूर्णा दूध वितरण योजना के शुभारंभ समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.