दौसा. राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में सीटों से अधिक आवेदन आने पर सरकार ने छात्रों को राहत देते हुए 25 प्रतिशत सीटें बढ़ा दी है। अब प्रवेश से वंचित सैकड़ों छात्रों को राहत मिलेगी। गौरतलब है कि छात्र संगठन भी सीटें बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जिला मुख्यालय पर पंडित नवलकिशोर शर्मा पीजी कॉलेज, श्रीसंत सुन्दरदास राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय व राजकीय कला कॉलेज में राÓय सरकार के निर्देश पर सत्र 2018-19 के लिए बीए व बीएससी पार्ट प्रथम में 25 प्रतिशत सीटों की वृद्धि की गई है।
इन बढ़ी हुई सीटों को भरने के लिए नए आवेदन पत्र आमंत्रित नहीं जाएंगे। प्रतीक्षा सूची में से छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। जिन छात्रों ने पहले फीस जमा करा दी थी, उन प्रवेशित छात्रों की सूची जारी कर दी गई है। वहीं शेष छात्रों को अब सूची में नाम देखकर फीस जमा करानी होगी। वहीं स्नातकोत्तर में आवेदन की अंतिम तिथि 23 जुलाई है।
प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
बांदीकुई. एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राजेश पायलट राजकीय महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षक एवं वाणिÓय संकाय में व्याख्याता लगाने की मांग को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन सोनी के नेतृत्व में शुक्रवार को प्राचार्य ज्ञानेश्वर मीणा को कॉलेज आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि गत कई वर्षो से शारीरिक शिक्षक नहीं होने के कारण खेल गतिविधियां ठप पड़ी हैं। इससे खेलों में रुचि रखने वाले छात्रों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पांच वर्ष पहले बनाया गया बास्केटबॉल खेल मैदान का निर्माण भी अधूरा पड़ा है। जबकि पीडब्ल्यूडी को बजट भी पूरा दिया गया। वाणिÓय संकाय में व्याख्याताओं के पद रिक्त होने के कारण छात्र प्रवेश लेने में तक हिचकिचहाट महसूस कर रहे हैं। समय रहते मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो विरोध पर उतारू होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में छात्र नेता अंकित मेहरा, गर्वित उपाध्याय, दीपक शर्मा, मुथरेश सैनी, दीपक मेठी, नंदकुमार सैनी, अनिल कुमार एवं राहुल छाबड़ी शामिल थे।





No comments:
Post a Comment