Breaking News
recent

अंकज्योतिष 28 जून : अंक 04 वाले जातकों को आज कानूनी मसलों पर राहत मिलेगी

पंडित गुलशन अग्रवाल

अंक 01- उच्चशिक्षा के क्षेत्र में समस्या का निपटारा समय पर होने से आगे के लिए राहे आसान हो जाएगी। समाज में सक्रीयता के चलते परिवार में समय देना कठीन हो जाएगा।
अनुकूलता के लिए- एक मोरपंखी श्रीकृष्ण भगवान को अर्पित करें।

अंक 02- आध्यात्मिक सत्संगों को सिर्फ सुनने की ही नहीं बल्कि जीवन में उतारने की कोशिश भी करें। नैतिक मुल्य जीवित रखकर उस पर चलना भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा।
अनुकूलता के लिए- श्वेत रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।

अंक 03- महत्वपूर्ण कार्यों की कानूनी उलझनें दूर होने से मानसिक चिंता में कमी आएगी। फालतु वार्तालाप से बचकर रहना होगा। जमीनों में किया गया निवेश थोड़ी चिंता पैदा करेगा।
अनुकूलता के लिए- जरूरतमंद की यथासंभव मदद करें।

अंक 04- वाहन चलाने में स्वयं की स्थिति पर गौर जरूर करें। रिश्चेदारी में हुए विवाद में संयम बरतना होगा। वैवाहिक जीवन के कानूनी मसलों पर कुछ राहत मिलने लगेगी।
अनुकूलता के लिए- घी व मिश्रित जल से भोलेनाथ का अभिषेक करें।

अंक 05- बचत का धन व्यसनों पर खर्च हो जाने के कारण दूर रहने के उपाय पर विचार करना पड़ेगा। अपनी आशा के अनुरूप धनलाभ न होने से मन में निराशा का भाव रहेगा।
अनुकूलता के लिए- स्वयं के हाथों से तैयार दूर्वा श्रीगणेशजी को चढ़ाएं।

अंक 06- युवाओं के दिन का अधिकतर समय मनोरंजन में बितेगा। रूपयों के लेनदेन में जल्दबाजी दिखाने व अव्यवहारिक होने से बचकर रहें। वस्तुओं को सहेजकर रखना होगा।
अनुकूलता के लिए- मीठे दही का सेवन कर घर से निकलें।

अंक 07- छात्रों का पुरा समय नए अनुसंधान करने व परिक्षाओं की तैयारी करने में व्यतित होगा। उच्च पद पर पदासीन होने के बाद उसकी गरीमा को बनाए रखना कठीन हो जाएगा।
अनुकूलता के लिए- गाय को मीठी रोटी खिलाएं।

अंक 08- सहनशीलता व व्यवहार कुशलता के चलते विरोधी भी सामना नहीं कर पाएंगे व दोस्ताना व्यवहार के लिए बाध्य होंगे। मुख्य कामकाज के साथ अतिरिक्त काम को भी महत्व दें।
अनुकूलता के लिए- किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक सलाह देने से बचें।

अंक 09- विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में स्वयं को स्थापित करने के लिए सतत मेहनत करना होगी। दोस्तों की मदद करने में स्वयं के कार्यों की उपेक्षा करना भारी पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में देशी गुलाब के पुष्प चढ़ाएं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.