Breaking News
recent

28 जून राशिफल : वृषभ राशि के जातकों की आज पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जानें अपना राशिफल

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: हर किसी की बातों में आना बंद कर दें। अपनों के द्वारा धोखा मिलने से मन दुखी होगा। वाहन सुख मिल सकता है। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे।

वृषभ राशि: परिवार के कार्यों में व्यय वृद्धि होगी। संतान के कारण चिंता व तनाव बड़ सकता है। जीवनसाथी को अस्वस्थता रहेगी। कार्यसिद्धि से पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आस पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे।

मिथुन राशि: आप की मेहनत और सही मार्गदर्शन मिलने से सफल होंगे। मेहमानों की आवाजाही से दिनचर्या में बदलाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु भय हो सकता है।

कर्क राशि: लंबित कार्य पुरे होंगे। स्वर्ण आभूषणों की प्राप्ति संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शरीर कष्ट बना रहेगा। धार्मीक यात्रा के योग बन रहे है।

सिंह राशि: सही समय पर सही निर्णय लेना आप के हित में रहेगा। संतान के कटु वाक्यों से दुखी होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा।, कलह से बचें। झंझटों में न पड़ें।

कन्या राशि: कारोबार विस्तार के लिए बैंक से कर्ज लेना पड़ सकता है। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे है। घूम हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी मनोनुकूल रहेंगी। शरीर कष्ट संभव है।

तुला राशि: माता पिता द्वारा आप के किए कार्यों की अव्हेलना होगी। कोर्ट व कचहरी में प्रतिकूलता ‍मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई योजना बनेगी। व्यवसाय कारोबार लाभप्रद रहेगा। विदेश जानें के योग हैं।

वृश्चिक राशि: धर्म लाभ मिलेगा। व्यवसायिक लाभ बढ़ेगा। घर व बाहर दोनों जगह पूछ-परख रहेगी। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। धर्म-कर्म में आर्थिक योगदान देंगे। निर्माण कार्य की बाधा दूर होकर लाभ होगा।

धनु राशि: आजीविका के नए संसाधन स्थापित होंगे। संतान के लिए किए गए कार्यों से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। किसी व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षित होंगे। अपरिचितों पर विश्वास हानि पहुंचाएगा।

मकर राशि: आप के इष्ट बल को मजबूत करें। मेहनत करें दुसरों पर विश्वास न करें। शत्रु परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ राशि: सामाजिक आयोजनों में भागदौड़ रहेगी। बहनों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता की चिंता रहेगी। भाइयों से संबंध सुधरेंगे। धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी।

मीन राशि: आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आलस त्यागें और अपना उद्धेश्य पूरा करने। में जी जान लगा दें। निजि कार्यो में व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.