Breaking News
recent

बीमारी से पीड़ित पिता ने 2 बेटियों सहित लगाई फांसी, तीनों की मौत

पाली। जिले में सिरियारी थाना क्षेत्र के फुलाद के निकट निचला कारवाड़ा गांव में शुक्रवार देर शाम को एक व्यक्ति अपनी दो बेटियों संग फांसी के फंदे पर झूल गया।

 

इससे तीनों की मौत हो गई। जब मृतक की पत्नी रेखा काम से घर लौटी तो घटना का खुलासा हुआ। मृतक पिता बीमारी से पीडि़त बताया जा रहा था।एएसआई मनोज पुरी ने बताया कि सुरेंद्र (30) तथा उसकी बेटी सोनू (7) व प्रियंका (8) के शव फंदे पर झूलते मिले।

 

आशंका जतार्इ जा रही है कि सुरेंद्र ने दोनों बेटियों को फांसी पर लटकाने के बाद खुद आत्महत्या कर दी। देर शाम मृतक की पत्नी रेखा काम से घर लौटी तो उसके होश उड़ गए। उसके चिल्लाने की आवाज आने पर पड़ोसी घर पहुचे ओर पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि सुरेंदर अपाहिज हो गया था।

 

परिवार के लोगों ने उसके इलाज पर 4-5 लाख रुपए खर्च किए लेकिन उसके बाद भी वो ठीक नही हुआ और घर की सारी जिम्मेदारी रेखा के कंधों पर आ गई। अपने आप को यू लाचार देख कर उसने आत्महत्या कर दी। पुलिस ने फिलहाल मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव जोजावर हॉस्पिटल में रखवाएं हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.