नई दिल्ली। इन दिनों भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर हैं। ऐसे में इस दौरे को लेकर बीसीसीआई एक बार फिर विवादों में आ गई है। दरअसल भारतीय टीम के साथ बीसीसीआई के कुछ अधिकारी भी दौरे पर जाते हैं जिसका विरोध COA करती आई है। लेकिन पदाधिकारियों के विदेश दौरे पर अक्सर सवाल उठाने वाली COA इस बार खुद सवालों के घेरे में है। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी ने महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम के आगामी ब्रिटेन दौरे को लेकर सवाल किए।
अनिरूद्ध चौधरी ने उठाये कुछ सवाल
जी हां! बीसीसीआई के महाप्रबंधक सबा करीम इन दिनों भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। जिसके लिए बीसीसीआई ने उन्हें 4,050 डॉलर के महंगाई भत्ते को मंजूरी दी थी। करीम का हर दिन का महंगाई भत्ता करीब 30,000 रुपये है। इस पर अनिरूद्ध चौधरी ने सवाल उठाते हुए कारण पूछे और दौरे से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। चौधरी ने अपने ईमेल में पुराने कुछ मामलों का हवाला देते हुए लिखा है के " टी 20 सीरीज के दौरान सचिव का ब्रिटेन दौरा यह कह कर रोक दिया गया था के उन्हें इस दौरे से कोई फायदा नहीं मिलेगा।" उन्होंने लिखा "मुझे एक ईमेल मिला है जिसमें थॉमस कुक (ट्रेवल कंपनी) को भेजे जाने वाले एक पत्र पर हस्ताक्षर करने को कहा गया है ताकि सैयद सबा करीम की नौ दिन की प्रस्तावित ब्रिटेन यात्रा के लिए महंगाई भत्ते के रूप में 4,050 डॉलर के बराबर की राशि जारी की जा सके।’’
चौधरी ने कहा कि इस पर हस्ताक्षर करने से पहले वह विनोद राय और डायना एडुल्जी से कुछ सवाल पूछना चाहते हैं।
पहला सवाल- करीम की ब्रिटेन यात्रा का क्या मकसद है। उन्हें इस दौरे की मंजूरी किस प्रक्रिया के तहत दी गई।
दूसरा सवाल- करीम के अलावा और कौन सा अधिकारी इस दौरे पर है?
तीसरा सवाल- क्या करीम का जाना इतना जरुरी था? इस से पहले जो अधिकारी वहां गए थे वह कर्मचारी वह काम नहीं कर सकते थे।
सवाल करने से रोक है
इन सवालों के साथ चौधरी ने बीसीसीआई और विनोद राय को लपेटा है। साथ ही चौधरी ने कहा कि प्रशासकों की समिति के निर्देशों के तहत उनपर सवाल करने से ‘रोक’ है, लेकिन वह अपनी सामान्य जिज्ञासा के लिए यह जानना चाहते हैं।





No comments:
Post a Comment