मलारनाडूंगर. मलारना डूंगर व खण्डार थानों की सीमा इलाके में सेमती नाले में बहे युवक ऋषिकेश मीणा का शव मंगलवार दोपहर तीसरे दिन घटनास्थल से 6 किलोमीटर दूर झाडिय़ों में फंसा मिला। यह शव भिड़-तालड़ा के पास घाटा भैरूजी के स्थान के पास मिला। शव मिलने के बाद ग्रामीण शव को ट्रैक्टर ट्रॉली में रख कर गांव बसोखुर्द लेकर गए। जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। मलारना डूंगर थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि 34 घण्टे तक रात दिन चले रेस्क्यू के बाद शव मिला है।
तालाब में तैरता मिला बालिका का शव
सवाईमाधोपुर. रवांजना डंूगर थाना इलाके के मोड़ा की ढाणी में देव शयनी एकादशी पर गुड्डी बहाने के दौरान बही बालिका सरिता (10) पुत्री जसराज नाथ निवासी मोड़ा की ढाणी का शव मंगलवार को तालाब में तैरता मिला। रवाजना डूंगर थानाधिकारी गजानंद शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम को तीन बालिका नाले में बह गई थीं। इसमें से दो को बचा लिया, लेकिन सरिता का पता नहीं चला था।अगले दिन नाले से करीब 300 मीटर दूर पांचालोस तालाब में बालिका का शव फूल गया। इससे वह तैरता दिखाई दिया।
परिवार पर संकट
सवाईमाधोपुर. गत दिनों नया पढ़ाना व खटूपुरा के बीच स्थित नाले में डूबने से युवक राकेश उर्फ बबलू की मौत के मामले में परिजनों ने मंगलवार को आंटूण कलां के लोगों ने ज्ञापन सौंपकर मृतक परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। मृतक की पत्नी सुगना ने बताया कि उनके पीछे परिवार संचालन करने वाला कोई नहीं है।
कल आएंगे राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य
सवाईमाधोपुर.राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य स्वामी दयानन्द 26 जुलाई को गंगापुर सिटी आएंगे। वे शाम 4 बजे नगर परिषद आयुक्त गंगापुर सिटी एवं संबंधित विभागों की बैठक लेंगे।





No comments:
Post a Comment