Breaking News
recent

434 काश्तकारों को वितरित किए ऋण माफी प्रमाण-पत्र


बावड़ी (आहोर). बावड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति मु?यालय पर राज्य सरकार की ऋण माफी योजना के तहत दी जालोर सैंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की ओर से ऋण माफी शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सोसायटी के काश्तकारों का करीब 97 लाख 43 हजार 511 रुपए का ऋण माफ किया गया।
शिविर में विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित ने कहा कि प्रदेश सरकार की ऋण माफी योजना से क्षेत्र समेत जिलेभर के काश्तकारों को स?बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए तत्पर है। शिविर में प्रधान राजेश्वरी कंवर, राजवीरसिंंह देवड़ा, शिविर प्र?ाारी दिलीप कुमार व्यास समेत अतिथियों ने कृषि क्षेत्र में संचालित सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में काश्तकारों को जानकारी दी। शिविर में समिति के करीब ४३४ काश्तकारों का ९७ लाख ४३ हजार ५११ रुपए ऋण माफ किया गया। शिविर में विधायक राजपुरोहित समेत अतिथियों ने काश्तकारों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके व्यवस्थापक कैलाश दवे घाणा, हनुमानसिंह राजावत, नरपतखान, सांवलसिंह बालोत, भीकसिंह कुम्पावत, भंवरूखान, सुरेन्द्रपालसिंह समेत कई काश्तकार मौजूद थे।
तिलोड़ा/बागोड़ा. क्षेत्र के तिलोड़ा में ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से ऋण माफी शिविर का आयोजन किया गया। ऋण माफी शिविर में 48 3 सदस्यों में से 170 सदस्यों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र दिए गए। ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक इन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि ऋण माफी शिविर में 8 6 लाख रुपए का ऋण माफ किया गया। इस मौके सहकारी समिति के सुपरवाइजर धनराज शर्मा, अध्यक्ष रणजीतसिंह, पूर्व प्रधान नरपतसिंह, लिपिक पूरणसिंह, सकाराम सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

सांचौर. जाखल के अटल सेवा केंद्र पर गुरुवार को ऋण माफी शिविर का आयोजन विधायक सुखराम बिश्नोई के मु?य आतिथ्य में हुआ। इस दौरान जालोर सैंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रंबधक महेश मीणा ने कहा कि पात्रताधारी किसानों को शिविर में ऋण माफी प्रमाण-पत्र राज्य सरकार के निर्धारित मापदंड के आधार पर जारी किए जा रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस जिला महासचिव रामावतार मांजू, लु?बाराम सुथार, आत्मगिरी महाराज, बाबूलाल महाराज, खंगाराराम, चेलाराम, जीवाराम देवासी, पदमाराम देवासी, मोहन, हरदासराम सहित कई जने मौजूद थे। इसी प्रकार विरोल के अटल सेवा केंद्र पर सोसायटी अध्यक्ष जोगसिंह चौहान भाजपा महामंत्री गजेंद्रसिंह चौहान व जेसीसीबी मैनेजर महेश मीणा के हाथों 479 किसानों को 1 करोड़ 42 लाख के ऋण माफी के प्रमाण पत्र दिए। इस अवसर पर विरोल सोसायटी के व्यवस्थापक जयरूपाराम देवासी, वार्डपंच अनोपसिंह चौहान, सांवलाराम प्रजापत, हरचंदराम चौधरी, अनेसिंह राजपुरोहित, लक्ष्मणाराम कोदली, पन्नाराम भील कल्पेश दवे, नगाराम देवासी, जगसीराम मेघवाल रामजीराम मेघवाल, भैराराम मेघवाल व राजुसिंह चौहान समेत कई लोग मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.