Breaking News
recent

उदयपुर में यहां बाइक स्टंट करते हुए पुलिस ने धरा इन्हें, 50 बाइक की जब्त

उदयपुर. अम्बामाता थाना पुलिस ने फतहसागर के किनारे रानी रोड पर दबिश देकर जांच अभियान चलाते हुए बिना नम्बर, तीन सवार व स्टंट करते 50 दुपहिया वाहन जब्त कर चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। थानाधिकारी चेनाराम पचार ने बतााय कि शाम को चेतक 5, सिग्मा, लेडी बाइक पेट्रोलिंग टीम व अतिरिक्त पुलिस बल ने रानी रोड फतहसागर पर नाकाबंदी की। पुलिस के आकस्मिक धरपकड़ से कई बाइक सवार भाग निकले। स्टंट व फर्राटे से बाइक दौड़ाकर पर्यटकों व आमजन का जीवन संकट में डालने पर पुलिस ने 50 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर वाहन जब्त किए।

बाइक सवार नकाबपोश ने युवक को मारा चाकू
उदयपुर. मल्लातलाई क्षेत्र के 80 फीट रोड पर शनिवार को मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश ने एक युवक को चाकू मार घायल कर दिया। अम्बामाता थाना पुलिस ने युवक के बयानों पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि सज्जननगर-ए ब्लाक निवासी नितेश पुत्र प्रकाश सोनी रात को 80 फीट से पैदल अपने घर की तरफ आ रहा था तभी पीछे से बाइक पर आए तीन नकाबपोश युवकों में से एक ने उसके कूल्हे पर चाकू मार दिया। नितेश के चिल्लाने पर भीड़ इकटठी हुई तब तक आरोपी बाइक पर तेज गति से भाग निकले। लोगों ने घायल को अम्बामाता सेटेलाइट हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान ही परिजन पहुंच गए। पुलिस ने बाद में घायल के बयानों पर मामला दर्ज किया।
बाइक चोरी का केस
धरियावद. कस्बे के कबूतरखाना स्थित व्यस्त मार्ग से अज्ञात चोर शिक्षक की बाइक चुरा ले गए। इस सम्बंध में सरकारी विद्यालय चरी के शिक्षक होशियारसिंह गोदरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।

 

READ MORE : video : मंदसौर जिले में हुई नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में उदयपुर में इन संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

 

टेम्पो-कार भिड़ंत में छह लोग घायल
भीण्डर. सलूम्बर मार्ग पर रविवार दोपहर करीब एक बजे भमेला के यहां टेम्पो-कार भिड़ंत में टेम्पो सवार 6 जने गंभीर घायल हो गए। उन्हें भीण्डर चिकित्सालय लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार कर उदयपुर रेफर किया गया। सवना निवासी पुष्कर पुत्र नारायण ओड़ ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अपने गांव जा रहा था। एक परिवार के सदस्य टेम्पो से सवना बावजी जा रहे थे तभी कुण्डई रोड निमडिय़ा बावजी के पास बम्बोरा की ओर से आ रही कार ने टेम्पो को टक्कर मार दी। दुर्घटना में टेम्पो में सवार शंकरलाल पुत्र गणेश ओड़, प्रेमी पत्नी शंकर ओड़, नाथी पत्नी शंकर ओड़, किरण पुत्री पुष्कर ओड़, देव पुत्र शंकर ओड़, दुर्गा पत्नी किशन ब्राह्मण निवासी कानोड़ घायल हो गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.