Breaking News
recent

बैंक से चेक चुराकर 5.81 की ठगी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

ओम टेलर

पाली . बैंक के क्लियरिंग बॉक्स से दूसरे का चेक चुराकर उसमें कांट-छांट कर ५.८१ लाख रुपए की निकासी कर ठगी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के दो बदमाशों को कोतवाली पुलिस उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर लाई। गिरोह के तीन बदमाशों की तलाश जारी है। पुलिस को रिमांड के दौरान और भी कई वारदातें खुलने की उम्मीद है। कोतवाल गंगाराम खावा ने बताया कि उत्तरप्रदेश के पीलीभीत जिले के मल्लिकापुर (बिलसण्डा) निवासी पवन (२५) पुत्र प्रेमचंद जाटव व पीलीभीत जिले के अमखेड़ा (गजरोला) निवासी रणवीरसिंह (४०) पुत्र रामचरण जाटव को गिरफ्तार कर लाए। आरोपियों ने चार जुलाई को सूरजपोल स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के क्लियरिंग बॉक्स से शहर के भैरूघाट भलावतों का बास निवासी गणेशराम पुत्र कुनाराम बोराणा के नाम का ५.८१ लाख का एकाउंट पे चेक चुराया था। बाद में इसमें कांट-छांट कर उसे सेल्फ का चेक बनाकर सोमनाथ मंदिर के पीछे स्थित अरबन बैंक की शाखा से राशि उठा ली थी। आरोपियों के तीन साथियों की पुलिस तलाश में जुटी है।
बैंक से निकाले रुपए से चित्तौड़-कोटा की सैर
बांगड़ चौकीप्रभारी खीयाराम जाट ने बताया कि प्राइवेट वाहन से पांच आरोपी चार जुलाई को पाली आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी कार से चित्तौड़ पहुंचे तथा चित्तौड़ का किला सहित अन्य रमणीय स्थल घूमे। उसके बाद बदमाश कोटा पहुंचे। यहां घूमने-फिरने के बाद सात जुलाई को पीलीभीत पहुंचे और सभी ने ५.८१ लाख रुपए आपस में बांट लिए।

वार्डपंच ने ग्रामसेवक व कनिष्ठ लिपिक के खिलाफ दर्ज कराया मामला
रायपुर मारवाड़. रायपुर थाने में एक वार्ड पंच ने ग्रामसेवक व कनिष्ठ लिपिक के खिलाफ धक्का-मुक्की करने एवं जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार रायपुर के वार्डपंच राकेश चौकीदार ने रिपोर्ट दी कि २१ जुलाई की दोपहर को वह किसी कार्य से रायपुर पंचायत समिति में गया था। जहां कनिष्ठ लिपिक मेघसिंह चौहान व ग्रामसेवक तिलोक गुप्ता ने उससे धक्का-मुक्की की तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.