Breaking News
recent

टैक्सी चालक की बेटी बनी ‘मिस राजस्थान‘, मिस इंडिया की टॉप 5 फाइनलिस्ट में भी बनाई जगह

उदयपुर। अगर आप में प्रतिभा व हुनर है तो कोई भी आपको अपनी मंजिल पाने से रोक नहीं सकता है। यही साबित कर दिखाया है कुसुम पालीवाल ने। दिल्ली में 19 जुलाई को डेलीवुड की ओर से आयोजित मिस्टर एंड मिस इंडिया 2018 प्रतियोगिता में उदयपुर की कुसुम पालीवाल ने ना केवल मिस राजस्थान का खिताब जीता बल्कि मिस इंडिया की टॉप 5 फाइनलिस्ट में भी जगह बनाई। इसके अलावा कुसुम परफेक्ट मॉडलिंग फेस सब टाइटल की विनर भी रहीं।

 

कुमकुम, लाजवंती और एक माइथोलॉजिकल सीरियल में निभाया किरदार
बेटी की सफलता से उत्साहित पिता हेमकांत शर्मा ने बताया कि कुसुम को शुरू से ही मॉडलिंग फील्ड में जाने का शौक था। वह एमकॉम कर दो साल पूर्व मुंबई चली गई। यहां वह अपने बलबूते पर ही अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही है। उसने कुमकुम, लाजवंती और एक माइथोलॉजिकल सीरियल में भी किरदार निभाया है। इसके अलावा वह मॉडलिंग भी करती है।

 

बॉलीवुड में चाहती है नाम कमाना
उन्होंने बताया कि बेटी का सपना बॉलीवुड में नाम कमाने का है। गौरतलब है कि कुसुम के पिता टैक्सीचालक हैं और मां जसवंत शर्मा गृहिणी हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.