बीकानेर।
मंगलवार का दिन बीकानेर के लिए अमंगलकारी रहा। यहां दो दर्दनाक सड़क हादसों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा तेल टैंकर और एक कार के बीच हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हुई जबकि दूसरा हादसा दो ट्रकों के बीच भिड़ंत के बाद हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई।
तेल टैंकर और कार के बीच भिड़ंत का भीषण हादसा गंगाशहर थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि सुबह करीब सात बजे नोखा रोड स्थित पैट्रोल पम्प के पास तेल टैंकर और कार के बीच ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस पहुंची, जहां घायलों को फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि इसमें चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट वजह साफ़ नहीं हो पाई है। लेकिन दोनों ही वाहन के रफ़्तार में होने की प्रारम्भिक जानकारी मिली है।
वहीं दूसरा हादसा दो ट्रकों के बीच भिड़ंत का हुआ। बीछवाल थाना क्षेत्र में सुबह करीब पांच बजे हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों का पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। इस हादसे की भी वास्तविक वजह फिलहाल साफ़ नहीं हो सकी है।





No comments:
Post a Comment