प्रियंका चोपड़ा आज अपने देश की ही नहीं बल्कि विदेश की टॅाप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक खास पहचान बना ली है। कभी सिंगर बन तो कभी मॅाडल बन उन्होंने कई फील्ड्स में खुदको आजमाया है। खेर ये सब उन्होंने रियल लाइफ ही नहीं बल्कि रील लाइफ में भी किया है। प्रियंका अक्सर खुद को अलग तरह के किरदारो में आजमाती आई हैं। आज हम उन्हीं कुछ चुनिंदा किरदारों के बारे में आपको रूबरू करवाएंगे।
बॅाजीराव मस्तानी में काशी बाई
निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म बॅाजीराव मस्तानी में प्रियंका ने बॅाजीराव की पत्नी काशी बाई का रोल अदा किया था। यह फिल्म अपने आप में प्रियंका के लिए एक चैलेंज थी। कही न कही इस फिल्म में पीसी ने एक सपोर्टिंग किरदार अदा किया था। देश में टॅाप एक्ट्रेस होने के बावजूद उनका फिल्म में सपोर्टिंग रोल अदा करना यकीनन काबीले तारीफ था। इस रोल को प्रियंका ने इतनी खूबसूरती से निभाया कि ऐसा लगा ही नहीं कि वह फिल्म में सपोर्टिंग एक्टर हैं।
जय गंगाजल
प्रियंका जहां अपने क्यूट रोल के लिए मशहूर हैं वहीं वह उन्होंने कई ऐसी फिल्में भी की हैं जिनमें उनका दबंग स्टाइल देखने को मिला। उन्हीं में से एक है गंगाजल। इस फिल्म में उन्होंने पुलिस ऑफिसर का किरदार अदा किया था।
बर्फी
प्रियंका ने इस फिल्म में एक पागल लड़की का किरदार अदा किया। यह फिल्म सुपर-डुपर हिट साबित हुई। बर्फी में उनके साथ एक्टर रणबीर कपूर लीड किरदार में थे।
नहीं रुकी टाइगर की दहाड़! टाइगर जिंदा है के बाद सलमान फिर हुए नए सीक्वल के लिए राजी...
मैरी कोम
देश की बेहतरीन बॅाक्सर मैरी कॅाम की बॅायोपिक में प्रियंका ने मैरी का किरदार अदा किया था।
एयरपोर्ट पर आते ही अक्षय को सूझी शरारत, सिक्योरिटी गार्ड्स के सामने किया ये अजब-गजब कारनामा
गुंडे
फिल्म गुंडे में भी प्रियंका एक खूबसूरत अंदाज में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर लीड किरदार में थे।
नहीं रहे दुनिया को स्पाइडर मैन देने वाले स्टीव डिटको





No comments:
Post a Comment