Breaking News
recent

6.70 करोड़ की 13 नवीन सड़कों की स्वीकृति-शंकर शर्मा

दौसा. विधायक शंकरलाल शर्मा के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र दौसा में ग्रामीण गौरव पथ सड़क निर्माण कार्य के अन्तर्गत 13 नवीन सड़कों के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है। कुल 15 किलोमीटर की सड़कों के निर्माण पर 6 करोड़ 70 लाख रुपए खर्च होंगे। विधायक ने बताया कि सड़कों के निर्माण से आवागमन की सुविधा के साथ गांव का गौरव भी बढ़ेगा।

 

ग्राम पंचायत बिशनपुरा में रेगर मोहल्ला से सेंटर बिशनपुरा तक, छारेड़ा में रामदयाल महावर के मकान से बालाजी मंदिर वाया जैन मंदिर, डूगरावता में पूरनवास से लवाण वाया बीना वाली बावड़ी, भांकरी से बीचलवास वाया भोपा की ढाणी गिरिराज धरण मंदिर, नांगल बैरसी से बैरवा बंधा वाली ढाणी खुरी कलां, आईटी केंद्र काबलेश्वर से सैंथल रोड त्रिमूर्ति, तीतरवाडा जाग वाली ढाणी से मालियों की ढाणी, मलवास में वाटर टैंक से राजपुरा कोठिन ठीकरियान, प्यारीवास से भूटोली झिलमिल धाम, थूमडी में खातरिया रोड से भैरों की ढाणी मिश्रों वाली, खानवास चौराहा से टोडरवास वाया कुमारों की ढाणी, चूडियावास में अभयपुरा से बाढ़ अभयपुरा रोड वाया टोडा वाली ढाणी तथा बैजवाड़ी पीर बाबा से कोठीन ढाणी पर सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा।

 

 

लालसोट. महारिया ग्राम में ग्राम सेवा सहकारी समिति के तत्वावधान में फसली ऋण माफी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 343 किसानों को 79 लाख 54 हजार 811 रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र जारी किए गए। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष भजनलाल मीना, सरपंच पिंकी मीना, शिविर प्रभारी सतीशचन्द शर्मा, मुकेश मीना, जयंत जैमिनी, हंसराज मीना, मनोहर मीना, नन्द किशोर मीना, दीपक शर्मा आदि ने किसानों को प्रमाण पत्र सौंपे।

 


इसीप्रकार कांकरिया ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से शनिवार को अटल सेवा केन्द्र पर फसली ऋण माफी शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 490 किसानों के एक करोड़ 16 लाख, 20 हजार 955 के ऋण माफ किए गए। समिति अध्यक्ष रमेशचन्द धोली, केन्द्रीय सहकारी बैंक के अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी रमेशचन्द मीना, नन्दलाल मीना, मोहरपाल मीना, रामसिंह मीना, शिविर प्रभारी सतीशचन्द शर्मा आदि ने ऋण माफी के प्रमाण पत्र जारी किए। (नि.सं.)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.