Breaking News
recent

पौने 6 सौ बच्चों में दूर होगा कुपोषण

अरनोद और पीपलखूंट में बच्चों के चिह्नीकरण का कार्य
प्रतापगढ़. पोषण की कमी से जूझ रहे बच्चों को बचाने के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से गत माह से जिले के दो ब्लॉक अरनोद और पीपलखूंट में समेकित कुपोषण प्रबंधन कार्यक्रम शुरू किया गया है।
इसके तहत चयनित दोनों ब्लॉक में 676 बच्चों का लक्ष्य तय कर पहचान की जा रही है। यह अंतिम चरण में है।इसके बाद अगले सप्ताह में उपचार शुरू किया जाएगा।
यह कार्यक्रम राज्य के 20 जिलों में संचालित किया जा रहा है। जिसमें प्रतापगढ़ जिले के अरनोद व पीपलखूंट ब्लॉक को भी चुना गया है। चयनित दोनों ब्लॉक के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अन्तर्गत आने वाले सभी गांवों में आशा सहयोगिनी घर-घर जाकर एमयूएसी टेप से बच्चों की स्क्रीनिंग कर रही है।
स्क्रीनिंग के दौरान अलग-अलग तीन श्रेणियों में कुपोषित बच्चों की पहचान की जा रही है। इस दौरान जो बच्चे कुपोषित मिल रहे है। उन्हें श्रेणीनुसार पोषण, चिकित्सकीय लाभ की निशुल्क सेवाएं दी जाएगी।
दोनों ब्लॉक में 6 76 बच्चों का लक्ष्य
जिले में योजना के तहत पीपलखूंट व अरनोद ब्लॉक के कुल 6 76 कुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य के लिए समुदाय स्तर पर आशाएं घर-घर दस्तक दे रही है। बच्चों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके बाद बच्चों को पोषाहार व निशुल्क चिकित्सकीय उपचार सलाह व सहायता मुहैया करवाई जाएगी।
यह कार्यकर्ता कर रहे पहचान
योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दोनों ब्लॉक में कार्यरत आशा सहयोगिनी व आगंनबाड़ी कार्यकर्ता इसमें लगी हुईहै। जिसमें पीपलखूंट व अरनोद ब्लॉक के 125 आशा सहयोगिनी व 148 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इसमें लगी हुईहै।

कुपोषित बच्चों को बुलाएंगे आंगनबाड़ी केन्द्र पर
बच्चों की पहचान की जा रही है।इसके बाद कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बुलाया जाएगा। कार्यकर्ता अपने इलाकों में पहचान कर रही है।

जिले के दो ब्लॉक में चल रही है योजना
अभी जिले के अरनोद और पीपलखूंट ब्लॉक में यह योजना चलाई जा रही है।इसके लिए बच्चों की पहचान की जा रही है। जिसमें कुपोषित बच्चों की पहचान समुदाय स्तर पर की जा रही है। इसका उद्देश्य है कि कुपोषित बच्चों को कुपोषण के चक्र से मुक्ति दिलाई जाएगी। ताकि बच्चों का शारारिक व मानसिक विकास ठीक ढंग से हो सके।
डॉ. दिनेश खराड़ी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्रतापगढ़



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.