Breaking News
recent

आज 7 छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

प्रतापगढ़. शिक्षा विभाग की ओर से प्रतिभावान छात्राओं को स्कूटी वितरित की जाएगी। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. शांतिलाल शर्मा ने बताया कि गत वर्ष की पदमाक्षी पुरस्कार प्राप्त छात्राओं को सोमवार सुबह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतापगढ़ जिला कलक्टर की अध्यक्षता मेें स्कूटी वितरण किया जाएगा।
क्या है योजना
राज्य सरकार की ओर से एससी, एसटी, और ओबीसी वर्ग की वे छात्राएं जिन्होंने 12वीं कक्षा के विभिन्न संकाय कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में उच्चतम अंक प्राप्त किए है उन्हें शिक्षा विभाग की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप एक लाख रूपए का नकद पुरस्कार एवं स्कूटी प्रदान करेगा। उल्लेखनीय है कि विभाग की ओर से गत वर्ष मेें गार्गी पुरस्कार की तर्ज पर पद्माक्षी योजना चालू की गई थी। जिसमें प्रत्येक संकाय में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाली एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को शामिल किया गया था। विजेता छात्राओं को पद्माक्षी पुरस्कार गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान पारितोषिक के रूप में एक-एक लाख रूपए का चैक सौंपा गया था। गत वर्र्ष इस पुरस्कार के लिए विभिन्न संकाय एवं वर्ग से सात छात्राएं नामांकित की गई थी।

============================================
निगम की लापरवाही पड़ रही भारी
कई गांवों में हो रहा नुकसान
नहीं हो पा रही समय पर मरम्मत
प्रतापगढ़ जिले में बारिश के बाद विद्युत निगम के कार्यों की पोल खुल गई है।कई गांवों में निगम की लापरवाही सामने आने लगी है। कईस्थानों पर तार टूट रहे है तो कई गांवों में पोल झुक गए है। ऐसे में हादसों की आशंका बढ़ती जा रही है। जिले में गत दिनों हुई बारिश के कारण कई गांवों में बिजली की लाइनें टूट गई। जबकि कई पोल भी गिर गए है। ऐसे में विद्युत संबंधी अव्यवस्था होने लगी है।
पीपलखूंट
उपखंड के सेमलिया में रविवार सुबह एक खेत में लाइन के तार टूटकर गिरे।इससे खेत में चिंगारियां निकलने लगी। समय रहते ग्रामीणों ने लाइन बंद करवा दी।जिससे हादसा होते टल गया। सेमलिया निवासी केशव चौधरी ने बताया कि पांच दिन पहले निगम के कर्मचारी मुनेश को स्थिति से अवगत कराया था। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। यह तार ढीला था। जो सुबह तार टूटकर खेत में गिरा। इस लाइन से जुड़े घरों में भी विद्युत उपकरण जल गए है।
समय पर नहीं हो रहा सुधार
यहां शहर में ही विद्युत समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं में रोष है।बारिश होने के साथ ही कॉलोनियों में तार टूटने और फाल्ट होने की समस्याएं बढ़ जाती है। ऐसे में कई बार तो रात को अंधेरा हो जाता है। इस संबंध में विद्युत शिकायत केन्द्र पर भी शिकायत दर्ज कराई जाती है।लेकिन समय पर सुधार नहीं हो पा रहा है। जिससे परेशानी बढ़ जाती है।
सुचारू बिजली का कर रहे प्रयास
बारिश के कारण परेशानी होती है। जहां भी समस्या हुई है।वहां सुधार कराया गया है। इसके साथ ही हम पूरा प्रयास कर रहे है कि सभी को सुचारू बिजली मिले।इसके लिए सभी अभियंताओं को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है।
आई.आर. मीणा
अधीक्षण अभियंता, अविविनिलि, प्रतापगढ़



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.