चिड़ावा.
रेलवे स्टेशन रोड पर संचालित शेखावाटी डिफेंस एकेडमी में अध्ययनरत एक छात्र ने 8 0 हजार का मोबाइल लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। एकेडमी संचालक राजेश दहिया ने बताया कि छात्र मध्यप्रदेश के नागदा निवासी धनजंय डाबी पुत्र महेश डाबी किसी काम से बाजार गया था। जहां रास्ते में छात्र को महंगा आई फोन मिला। छात्र धनजंय ने उक्त मोबाइल एकेडमी संचालक के पास जमा करवा दिया। कुछ देर बाद मोबाइल के मालिक जयपुर निवासी अब्दुल करीम अंसारी ने कॉल किया। जिस पर संस्था संचालक ने मोबाइल मिलने की जानकारी दी। मोबाइल मालिक अंसारी ने हीरवा पूर्व सरपंच सुभाष शर्मा, सूबेदार इमामुद्दीन हीरवा, सत्यनारायण अडूका, अभिषेक शर्मा, आदित्य शर्मा, हजारीलाल योगी व राजू की मौजूदगी में मोबाइल प्राप्त किया। मोबाइल मालिक ने ईमानदारी दिखाने वाले छात्र धनजंय को पुरस्कृत किया।
Read More :
सरपंच ने मां को ही बना दिया बेटे का वारिस, पत्नी को पता चला तो मच गया बवाल
किसान कॉलोनी से किशोर को उठाने के प्रयास पर हंगामा
झुंझुनूं. शहर के किसान कॉलोनी में शुक्रवार रात को तीन लोगों ने एक किशोर को उठाने का प्रयास किया। उक्त लोगों ने किशोर के साथ मारपीट भी की। जानकारी के अनुसार किसान कॉलोनी में एक गाड़ी में सवार होकर तीन जने आए और उन्होंने एक घर में घुसकर किशोर को उठाने का प्रयास किया। जब किशोर व उसकी दादी ने विरोध किया तो उससे मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि एक गाड़ी गत तीन दिनों से यहां पर खड़ी है। इस दौरान एक अन्य गाड़ी से एक व्यक्ति आया और उसने खुद को एसपी को ड्राइवर बताया और किशोर तथा उसकी दादी के साथ बदतमीजी की। हो-हल्ला सुनकर पड़ौसी भी आ गए। इस दौरान तीन जने वहां से भाग गए, जबकि एक को लोगो ने पकड़ लिया। पुलिस के आने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आक्रोशित लोगों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान किशोर घर के अंदर से लकड़ी लेकर आया और पकड़े गए व्यक्ति को मारने के लिए दौड़ा। जब किशोर को थाने साथ लेकर जा रहे थे तो वहां पर मौजूद लोग पुलिस की गाड़ी के सामने खड़े हो गए। थानाधिकारी गोपालसिंह ढाका ने बताया कि कालोनी में लोग आपस में झगड़ रहे थे। इसी दौरान एसपी का ड्राइवर रमेश अपनी गाड़ी से गुजर रहा था। लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस संबंध में किसी भी पक्ष ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।





No comments:
Post a Comment