नई दिल्ली। इंजमाम उल हक याद हैं? वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान और ताकतवर बल्लेबाज। जिनके बल्ले को चुमने के बाद गेंद गोली की रफ्तार से बांउड्री पार जाया करती थी। लंबे समय तक पाकिस्तान की कप्तानी करने वाले इंजमाम पाकिस्तान की ओर से एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। साल 2007 में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले इंजमाम के परिवार का एक नया लड़का इन दिनों पाकिस्तान क्रिकेट में धमाल मचा रहा है। इस बल्लेबाज का नाम है इमाम उल हक। इमाम को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नया सितारा बताया जा रहा है।
जमकर बोल रहा है इमाम का बल्ला-
इमाम इल हक ने अपना पहला एकदिवसीय क्रिकेट मैच 18 अक्टूबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। डेब्यू मैच के बाद अब तक इमाम पाकिस्तान की ओर से कुल 9 मैच खेल चुके है। इन 9 मैचों में इमाम के नाम पर 616 रन दर्ज है। खास बात यह है कि इमाम ने अपनी इस छोटे से करियर के दौरान चार शतक लगा दिया है। इमाम 68 के औसत से रन बना रहे है। उनका स्ट्राइक रेट 88.31 है।
आज भी खेली शतकीय पारी-
इमाम ने आज जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार शतककी पारी खेली। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक और फखर जमां ने ठोस शुरुआत दी थी। फखर के 85 रनों पर आउट होने के बाद इमाम ने बाबर आजम के साथ अच्छी साझेदारी की। पाकिस्तान की ओर से इस मैच में आज दो शतक और एक अर्धशतक बना। इमाम ने 105 गेदों का सामना करते हुए 110 रनों की पारी खेली। इसके अलावा बाबर आजम ने 76 गेंदों पर 106 रनों की पारी खेली। वहीं फखर ने 83 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली।
लंबी रेस का घोड़ा है इमाम-
इमाम और फखर ने जिस तरीके से इस सीरीज में बल्लेबाजी की है, उसे देखते हुए यह कहा जा रहा है कि ये दोनों बल्लेबाज पाकिस्तान के लिए लंबी रेस का घोड़ा साबित होंगे। बता दें कि फखर ने इस सीरीज के दौरान 515 रन बनाए। जबकि इमाम ने भी 110, 113, 00, 44, और 128 रनों की पारी खेली। इस तरह से इमाम इस सीरीज में तीन शतक लगा चुके है।





No comments:
Post a Comment