Breaking News
recent

इंद्र को रिझाने को चलाई कूची, रंगीन हुई लालटेनें,  9 वां रंग मल्हार में जुटे शहर के कलाकार

भीलवाड़ा।

आकृति कला संस्थान ने एलएनजे समूह, राउण्ड टेबल लेडीज सर्कल, आकृति अकादमी के सहयोग से आकृति आर्ट गैलेरी में 9वें रंग मल्हार में शहर के वरिष्ठ, युवा एवं नवोदित कलाकारों ने तुलिका व कलर के से लालटेन पर चित्रकारी की।


संस्थान सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि शहर के वयोवृद्ध कलाकार रमेश गर्ग, मूर्तिकार गोवर्धनसिंह पंवार, मंजू मिश्रा, डीबी मूले, दीपीका पाराशर, गोपालदास वैष्णव, एसएन सोनी, अंकिता कौर, अनुकृति जैन, बलवंत जागेटिया, काजल लुधानी सहित 120 कलाकारों ने प्रकृति, पर्यावरण एवं भीलवाड़ा के इतिहास को अपनी शैली में लालटेन पर उकेरा। जिसे सभी ने सराहा।


राउण्ड टेबल लेडीज सर्कल की अध्यक्ष संध्या शर्मा ने बताया कि राउण्ड टेबल के गोद लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तेलीखेड़ा के 30 विद्यार्थियों ने लालटेन पर अपनी भावनाएं उकेरी।
एक दिवसीय कार्यशाला में निर्मित लालटेनों को मंगलवार शाम 4 बजे आर्ट गैलेरी में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिया जाएगा।

 

माण्डल का खेल मैदान बना तालाब

माण्डल. कस्बे के भीलवाड़ा मार्ग स्थित आरक्षित खेल मैदान से पानी की निकासी नहीं होने से समस्या जस की तस बनी है।
प्रशासन की अनदेखी के कारण हालिया बारिश में खेल मैदान तालाब बन चुका है। इससे जहां खिलाडि़यों को अभ्यास के लिए मैदान नहीं मिल पा रहा है। वहीं आसपास में रहने वाले लोगों को भी दिक्कत है। पंचायत व प्रशासन की अनदेखी के चलते नालों से पानी की निकासी नहीं होने से गांव की ओर बहकर आने वाला बारिश का पानी इसमें एकत्रित हो जाता है। इस कारण आसपास के लोगों को उनको घरों तक जाने मेंं काफी परेशानी हो रही है।


वार्ड के सुनित लढ़ा, नरेन्द्र जीनगर,अरूण भण्डीया ने आरोप लगाया कि मैदान से पानी की निकासी नहीं होने के कारण मकानों की नींव कमजोर हो रही है। घरों की दीवारों में दरार आने लगी है। जमा पानी से मौसमी बीमारीयां फैलने का भी खतरा है। उल्लेखनीय है कि 11 सितम्बर 2011 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विद्यालय के नाम आरक्षित भूमि पर स्टेडियम का शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया था । मगर सरकार के बदलने के बाद स्टेडियम की सुध नही ली गई ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.