Breaking News
recent

दौसा में बजरी माफिया बेखाैफ, नाकाबंदी के दाैरान ASI को किया कुचलने के प्रयास

दौसा। कोर्ट के आदेश के बाद भी बजरी खनन पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है। खनन माफिया अब भी बेखौफ हैं। राजस्थान के दाैसा जिले में गुरुवार सुबह बजरी माफियाओं ने एएसआई को किया कुचलने का प्रयास किया।

 

मामला मंडावरी थाना इलाके का है। घायल ASI रामसिंह गुर्जर काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामसिंह गुर्जर बिलौना पुलिस चौकी पर नाकाबंदी पर तैनात था।

 

तभी रास्ते से आ रहे चार ट्रैक्टर-ट्रॉली काे उन्हाेंने राकेने का प्रयास किया। वाहन चालक नहीं रुके। उन्हें कुचलने का प्रयास किया गया। घायल एएसआर्इ से मिलने के लिए सीओ जीवप्रकाश जोशी आैर कोतवाल नरेश मीना जिला अस्पताल पहुंचे।

 

इससे पहले भी जिले में एेसे मामले सामने आ चुके हैं। पिछले साल मण्डावर थानान्तर्गत नांदना गांव की बाणगंगा नदी में अवैध बजरी खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने गई खनिज विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था । इसमें विभाग के कार्यादेशक व चालक घायल हो गए।

 

चालक ट्रैक्टर की टक्कर मारकर टीम के वाहन को क्षतिग्रस्त कर मौके से फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था।

 

इसके बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। मामले में कार्यादेशक मुकेश पूनिया ने एक दर्जन नामजद सहित कुल 62 लोगों के खिलाफ मारपीट, राजकार्य में बाधा पहुंचाने तथा सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कराया था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.