Breaking News
recent

रिद्धिमान साहा के चोट पर BCCI ने लगाई मुहर, जल्द होगी कंधे की सर्जरी

नई दिल्ली। चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो चुके भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा की अब इस माह के आखिर में कंधे की सर्जरी होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की वेबसाइट पर शनिवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, साहा ने इस वर्ष दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद दाएं कंधे में चोट की शिकायत की थी। इसके बाद फरवरी में उनके चोट का स्कैन किया गया था जिसमें उनके कंधे में चोट लगने की बात पता चली थी।

आईपीएल के दौरान लगी थी चोट-
हालांकि अंगूठे और कंधे की चोट से पूरी तरह उबर जाने के बाद उन्हें 19 मार्च को एनसीए से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन फिर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपपीएल) के 11वें संस्करण में सनराइजर्स हैदराबद की ओर खेलते हुए सात मई को वह फिर से कंधे की चोट का शिकार हो गए। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाया गया जहां डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उन्हें इंजेक्शन दिया गया। लेकिन जुलाई में उन्होंने फिर से अंगूठे में और कंधे में चोट होने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें 13 जुलाई को अयोग्या घोषित कर दिया गया और इसकी जानकारी टीम प्रबंधन को दे दी गई।

जुलाई में हो सकती है सर्जरी-
बीसीसीआई रिपोर्ट के अनुसार, साहा अब जुलाई के आखिर में और अगस्त के पहले सप्ताह में मैनचेस्टर में डॉक्टर लेनार्ड फ्रंक की निगरानी में अपने कंधे की सर्जरी करवाएंगे। अंगूठे की चोट के कारण साहा अफगास्तिान के खिलाफ खेले गए एक मात्र टेस्ट मैच में नहीं खेले थे। उम्मीद थी कि वह इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से वापसी कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

दिनेश कार्तिक को मिला मौका-
चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर होने वाले साहा की जगह पर भारतीय क्रिकेट टीम में दिनेश कार्तिक को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज चुना गया है। कार्तिक ने आईपीएल के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया था। कार्तिक के साथ-साथ इस सीरीज की शुरुआती तीन टेस्टों के लिए चयनित भारतीय टीम में रिषभ पंत को भी शामिल किया गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.