नई दिल्ली। भारतयी क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावास्कर आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे है। 10 जुलाई 1949 को बॉम्बे में जन्म लेने वाले सुनील गावास्कर ने भारतीय क्रिकेट टीम को लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचाने में महती भूमिका निभाई है। मात्र 5 फुट पांच इंच की लंबाई वाले गावास्कर को लिटिल मास्कर के उपनाम से भी जाना जाता है। गवास्कर ने अपने करियर में कई ऐसी यादगार पारियां खेली, जो सालों तक क्रिेकेट प्रेमियों के जेहन में जिंदा है। भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े दिग्गजों जैसे सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सौरभ गांगुली ने अपने बचपन में सुनील गावास्कर की बल्लेबाजी देखी है। आज सुनील गावास्कर क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कमेंट्री करते हैं। गावास्कर के बारे में एक किस्सा काफी मशहूर हैं कि उन्होंने अपने करियर में कभी भी हेलमेट नहीं पहना। आइए, इस खबर में जानें क्या है इसके पीछे की वजह।
गावास्कर का करियर ग्राफ-
गावास्कर ने साल 1971 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। अपने पहले ही मैच में उस समय की सबसे मजबूत टीम माने जाने वाली वेस्ट इंडीज के सामने गवास्कर ने 65 और 67 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। इन पारियों के दम पर गावास्कर रातों-रात स्टार बन चुके थे। जिसे उन्होंने अपने पूरे करियर में बरकरार रखा। गावास्कर ने 1974 में अपना पहला वनडे मैच खेला था। अपने पूरे करियर के दौरान ने 125 टेस्ट मैचों में 34 शतक और 45 अर्धशतक के दम पर 10122 रन बनाए। वहीं वनडे में गावास्कर ने भारत की ओर से 108 मैचों में शिरकत की। जहां एक शतक औऱ 27 अर्धशतक के दम पर गवास्कर ने 3092 रन बनाए।
कभी नहीं पहनी हेलमेट-
सुनील गावास्कर ने अपने पूरे करियर में कभी भी हेलमेट का उपयोग नहीं किया। लोगों के जेहन में यह सवाल बराबर रहता है कि आखिर लिटिल मास्टर ने ऐसा क्यों किया? इस बात का खुलासा गावास्कर ने खुद एक प्रोग्राम में किया था। गावास्कर ने गौरव कपूर के शो ”ब्रेकफास्ट विद चैंपियन” में इस सवाल का जवाब देते हुए मजाकिया अंदाज में कहा था कि दिमाग में कुछ था ही नहीं तो हेलमेट लगाने का क्या फायदा। आपको बता दें कि गावास्कर को हेलमेट पहनने की नसीहत उस समय से सभी दिग्गज क्रिकेटरों ने दी है।
क्या कहा था गावास्कर ने -
गावस्कर ने कहा कि सच बोलूं तो कभी हेलमेट लगाकर खेलने के बारे में ख्याल नहीं आया, हेलमेट मेरे किट बेग होता जरूर लेकिन उसका इस्तेमाल मैंने कभी नहीं किया। गौरतलब हो कि गावस्कर अपने समय से सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक थे। उन्होंने अपने समय से कई धाकड़ तेज गेंदबाजों के सामने बेखौफ बल्लेबाजी की। उस समय क्रिकेट की दुनिया में माइकल होल्डिंग, सर एंडी रॉबर्ट्स, डेनिस लिलि, माल्कोम मार्शल, सर रिचर्ड हेडली जैसे कई तेज गेंदबाज अपनी रफ्तार के लिए जाने जातें थे। लेकिन उसके बाद भी गावास्कर ने कभी भी हेलमेट का उपयोग नहीं किया।





No comments:
Post a Comment