रावतभाटा. पत्नी की डिलीवरी के नाम पर लोगों से रुपए ऐंठने का आरोपित रावतभाटा के बाशिंदों के हत्थे चढ़ गया। जिसे लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार कर एसडीएम के समक्ष पेश किया, जहां से 5 हजार जमानत राशि रिहा कर दिया।
जानकारी के अनुसार सुखपुरा गांव निवासी परमेश्वर धाकड़ (20) कई दिनों से रावतभाटा सीएचसी अस्पताल में मरीजों के परिजनों से पत्नी की डिलेवरी कराने के लिए पैसे नहीं होने का बहना बनाकर पैसे ऐंठता था।
OMG: देखिए, पानी की ताकत, बहा ले गया 10 KM लंबी सड़क, दांतों तले अंगुली चबा गए लोग
शनिवार को पीडि़त एक व्यक्ति इलाज कराने रावतभाटा अस्पताल आया। जिसे देखकर वह भागने लगा। इस लोगों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने तंबोलिया, बोराव, खातीखेड़ा सुखपुरा, बिजोलिया सहित रावतभाटा क्षेत्र में कई लोगों से हजारों रुपए ऐंठने की बात स्वीकारी। इस दौरान ठगी की शिकार एक महिला ने चप्पलों से आरोपित की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद इस पर लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
Read More: कोटा की इस नदी में आया जबरदस्त उफान, पुलिया पार करते समय बहा मासूम, दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
चप्पलों से पिटाई
जावरा कलां निवासी हाल में रावतभाटा में वार्ड एक बेरियर के पास निवासी बाबूलाल मीणा ने बताया आरोपित युवक ने 9 दिन पहले 22 जून को रावतभाटा में घर पर आया। उनसे कहा वह सुखपुरा गांव का है। आपका ससुराल तंबोलिया गांव में है। उसकी भाभी भी तंबोलिया की है। पहचान बताकर उन्हे चिकनीचुपड़ी बातों में फंसाने की बाते करने लगा। कहा पत्नी को डिलेवरी के लिए सीएचसी अस्पताल से कोटा कोटा रैफर किया है। वह कोटा में भर्ती है। जिसके उनसे 5 हजार रूपए मांगे। लेकिन उन्होने उसे दो हजार रूपए ही दिए। जिन्हे लेकर चला गया। वे शनिवार यहां सरकारी सीएचसी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे। तब यही युवक रोगियों के परिजनों पत्नी डिलेवरी के लिए रूपए ऐंठने का प्रयास कर रहा था। उन्हे देखते वही भाग गया। उसका पीछा कर पकड़कर पहले घर पर लाए। उनकी पत्नी ने चप्पलों से उसकी पिटाई की। उसके बाद पुलिस को उसे सौंप दिया।
Read More:देह व्यापार जैसे संगीन जुर्म में लिप्त नज़र आई खाकी
यहां भी ऐंठे रुपए
उन्होने बताया उसके गांव से कल यहां आए लोगों ने उन्हे बताया कि खातीखेड़ा गांव से एक उसकी बिरादरी के एक जने से 5 हजार रूपए, सुखपुरा गांव में कार्यरत एक शिक्षक से एक हजार रूपए, बिजोलिया से सुथार परिवार से ढाई हजार रूपए वह पत्नी की डिलेवरी के लिए रूपए ऐंठकर लाया है।





No comments:
Post a Comment