बीकानेर. राजस्थान पत्रिका के शैक्षणिक अनुभाग और सिंथेसिस इंस्टीट्यूट के साझे प्रयास से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए पत्रिका इन एजूकेशन 'सेल्यूट टू टेलेन्ट' सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। रविवार को स्थानीय रविन्द्र रंगमंच पर सुबह साढ़े दस बजे से होने वाले सम्मान समारोह में वरीयता सूची में स्थान बनाने वाले राजस्थान बोर्ड व सीबीएसई के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न, मेडल सहित विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।
इससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। श्रेष्ठ परिणाम देने वाली संस्थानों के प्रधानों को भी सम्मानित किया जाएगा। सभी विद्यार्थी और अभिभावकों को निर्धारित समय से आधा घंटे पहले रंगमंच में अपना स्थान ग्रहण करना होगा। समारोह से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए ९३५१२०५५२३ पर सम्पर्क किया जा सकता है।
नकद पुरस्कार भी
वर्ष 2017-18 में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व सीबीएसई परीक्षाओं में कक्षावार पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को १5 हजार रुपए का नकद पुरस्कार मस्त मंडल द्वारा दिया जाएगा। संस्था के संरक्षक महावीर रांका ने बताया कि इसके अलावा 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को 1100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं राठी एंड राठी ग्रुप के समाजसेवी जुगल राठी ने जिले में कक्षावार दूसरे स्थान पर रहने वाले सभी विद्यार्थियों को 5 हजार रुपए देने की घोषणा की।
कार्यक्रम के सहयोगी
कार्यक्रम के सहयोगी बीकाजी ग्रुप, महावीर रांका चेयरमैन यूआईटी, जुगल राठी अध्यक्ष बालकिशन राठी चैरिटेबल ट्रस्ट, बंसल ड्रेसेज रहेंगे।
महिला सीए सदस्यों का सम्मान
बीकानेर. दी इंस्ट्ीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेन्टस ऑफ इंण्डिया की ओर से सीए विद्यार्थियों के लिए 15 दिवसीय ऑरियंटेंशन कार्यक्रम में बुधवार को अन्तिम दिन महिला सशक्तिकरण पर ब्रांच अध्यक्ष सीए विरेन्द्र सुराणा ने सभी सीए महिला सदस्यों का स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह दिए।
कार्यकारिणी सदस्य सीए सुधीष शर्मा ने मंच संचालित किया। आज देश में लगभग 2 लाख महिला सीए सदस्य है। जबकि विद्यार्थियों में महिलाओं की संख्या 60 प्रतिशत से अधिक है। इस मौके पर मंडल रेल प्रंबधक अनिल कुमार दूबे, कलेक्टर एनके गुप्ता, पुलिस अधीक्षक संवाई सिंह गोदारा, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व विमला मेघवाल आदि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment