दौसा. पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी की गई तबादला सूची में दौसा पुलिस वृत्ताधिकारी के पद पर राजेन्द्र त्यागी को लगाया गया है। त्यागी पूर्व में भी इस पद पर दौसा में कार्यरत रह चुके हैं। उन्हें पाली में पुलिस उपाधीक्षक (एससीएसटी सेल) से यहां लगाया गया है। दौसा से जीवप्रकाश जोशी को सीओ एसओजी जयपुर लगाया है।
इसी तरह लालसोट सीओ मोहनलाल वर्मा को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात जयपुर तथा जयपुर से राहुल वशिष्ठ को सीओ लालसोट लगाया गया है। मानपुर सीओ के पद पर सहायक पुलिस आयुक्त मेट्रो जयपुर से रामकृष्ण मीना को नियुक्त किया गया है। एससी एसटी सेल दौसा सीओ शब्बीर अहमद व नवपदोन्नत सीओ कालूराम मीना को सहायक कमाण्डेंट छठी बटालियन आरएसी धौलपुर में लगाया है।
पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
मंडावर. मंडावर थाना पुलिस ने महुुवा पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में रसीदपुर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अशोक झाझडिया ने बताया कि गत एक जून को महुवा सीआई अमित चौधरी के नेतृत्व में थाना पुलिस रसीदपुर में उमेश मीना को महुवा थाने में चल रहे मामलों में गिरफ्तार करने गई थी।
पुलिस ने उमेश उर्फ पद्दा को पकड़ लिया था। इसी बीच आरोपी सहित परिजनों व सहयोगियों ने हमला कर थानाधिकारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया था और जीप में तोड़-फोड़कर राजकार्य में बाधा पहुंचाई थी। इस मामले में जयराम मीना व उमेश उर्फ पद्दा मीना को गिरफ्तार किया है। उमेश उर्फ पद्दा पर महुवा थाने में चोरी, लूट, मारपीट के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
पांच मकानों के ताले तोड़े, जेवरात पार
दुब्बी. कालाखो गांव में शुक्रवार रात पांच मकानों के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपए के जेवरात ले गए। जानकारी के अनुसार गांव के कमलेश जोशी, हनुमान योगी, बिल्लू शर्मा, गिर्राज मीना डीलर व महिपाल बावरिया के मकान के ताले तोड़कर घरों में घुस चोरी का प्रयास किया, लेकिन चार मकानों में से कुछ हाथ नहीं लगा। महिपाल बावरिया के मकान से करीब 3 किलो चांदी के जेवरात ले गए। सूचना पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली।





No comments:
Post a Comment