Breaking News
recent

ट्रकों की हड़ताल से ढाई करोड़ का कारोबार प्रभावित

बीकानेर. ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर चल रही ट्रक व ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल से बीकानेर में अब तक ढाई करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ है। बीछवाल में ट्रांसपोर्ट नगर, कोलायत, खारा औद्योगिक क्षेत्र में 20 जुलाई से ट्रकों के पहिए थमे हैं।
बीकानेर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को रोष जताते हुए कहा कि पांच दिन बाद भी ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के प्रति सरकार का रवैया सकारात्मक नहीं है। हड़ताल से व्यवसायियों के साथ ही सरकार भी राजस्व की हानि हो रही है। अध्यक्ष जनक प्रकाश हर्ष ने बताया कि ट्रांसपोर्टर्स की समस्याओं का समाधान नहीं होने से हड़ताल शुरू की है। आने वाले दिनों में खाद्य सामग्री पर इसका असर दिखेगा।

 

आठ सौ ट्रांसपोर्टर्स
बीकानेर, कोलायत, खारा आदि क्षेत्र में करीब आठ सौ ट्रांसपोर्टर्स बताए जा रहे है। एसोसिएशन अध्यक्ष के अनुसार हड़ताल से रोजाना 50 लाख रुपए का कारोबार प्रभावित हो रहा है। बीकानेर से ट्रकों के जरिए पंजाब, असम, बिहार, बंगाल, महाराष्ट, गुजरात सहित देशभर में सिरेमिक्स, भुजिया-पापड़, रसगुल्ला, क्ले आदि भारी मात्रा में जाता है। दूसरे राज्यों से कई तरह की वस्तुएं आती है।

 

 

आंदोलन की तैयारी में रेजीडेंट चिकित्सक

बीकानेर. सीनियर रेजीडेंट के पदों पर एक साल तक सेवा दे चुके डॉक्टरों को हटाकर नए पीजी स्टूडेंट नियुक्त करने की मांग को लेकर प्रदेशभर के रेजीडेंट चिकित्सक आंदोलन करने की तैयारी में है। बीकानेर में रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएिशन का एक प्रतिनिधि एसपी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरपी अग्रवाल से मिला और ज्ञापन दिया है।

 

उन्होंने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए एक साल की एसआर शिप जरूरी है, जबकि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में सीनियर रेजीडेंट एक बार नियुक्त होने के बाद तीन-तीन साल तक नहीं हटाए जा रहे। यह तीन लोगों के असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता को प्रभावित करता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विजय पूनिया ने बताया कि सरकार ने इस मामले में शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन करेंगे। इसके लिए रेजीडेंड चिकित्सक पूरी तरह तैयार है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.