Breaking News
recent

अपराधियों के हौसले बुलंद- घर में घुसकर महिला पर किया फायर, गोली हुई आरपार, पिता ने इन पर जताया शक

जयपुर

विधायकपुरी इलाके में रविवार को घर में घुसकर दो बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी। फायर कर लहूलुहान हालत में महिला को देखकर दोनों बदमाश फरार हो गए। घायल महिला का फोर्टिज अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

गोली छाती में दायीं ओर लगकर आरपार
एसएचओ मनीष चारण ने बताया कि विधायकपुरी में द्वारकापुरी निवासी राकेश सिंह ने करीब 11 साल पहले वीनू गुप्ता से लव मैरिज की थी। करीब तीन वर्ष से यहां पत्नी व सात वर्षीय बेटे के साथ रहता है और चितरंजन मार्ग पर स्थित एसबीआई की क्रेडिट कार्ड शाखा में काम करता है। रविवार सुबह करीब 9 बजे राकेश घर से बाहर चला गया था और बेटा बाहर खेलने चला गया। वीनू घर में अकेली थी, इस दौरान दो व्यक्ति आए और कमरे में आते ही देसी कट्टे से वीनू पर फायर कर दिया। गोली वीनू की छाती में दायीं ओर लगकर आरपार हो गई।

खून से लथपथ पड़ी मिली
गोली लगने से अचेत होकर गिरते ही उसे मृत समझ हमलावर भाग गए। करीब आधे घंटे बाद राकेश घर लौटा तो वह फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। अचेतावस्था में राकेश ने तुरंत उसे फोर्टिज अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने वीनू की हालत में सुधार बताया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई।

मामला दर्ज, संदिग्धों की तलाश

फायरिंग को लेकर वीनू के पिता ने राकेश व उसके परिजनों पर शक जाहिर करते हुए मामला दर्ज कराया है। प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि राकेश की परिजनों ने पहले शादी करवा दी थी। करीब तीन-चार वर्ष बीतने के बाद भी पत्नी को नहीं भेजा गया। इसके बाद वर्ष 2007 में राकेश ने वीनू से लव मैरिज कर ली, जिसको लेकर कुछ समय विवाद भी चला था। पुलिस वारदात स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ दोनों हमलावरों की तलाश कर रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.