Breaking News
recent

शिविर में प्र्रमाण पत्र पाकर किसानों के चेहरे खिले

गीजगढ़. ग्राम पंचायत अचलपुरा के सरूण्डला गांव की ग्राम सेवा सहकारी समिति पर ऋण माफी शिविर लगा। सहकारी बैंक व्यवस्थापक भागचन्द मीणा ने बताया कि समिति में 547 सदस्यों के एक करोड़ 16 लाख रुपए का ऋण माफ किए। 55 सदस्यों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए।
इस दौरान दौसाकेन्द्रीय सहकारी बैक के प्रबंधक शिवदयाल मीणा, उप रजिस्ट्रार शंकरलाल शर्मा, भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री गिर्राज, अंगदराम मीणा, शिविर प्रभारी हेमराज अवाना, समिति के अध्यक्ष नाथूलाल बैरवा आदि थे।

मानपुर. कस्बे में गुरुवार को ग्राम सेवा सहकारी समिति में आयोजित कार्यक्रम में 325 किसानों को 86 लाख के फसली ऋण माफी पत्र वितरित किए गए। व्यवस्थापक रामबाबू शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में दौसा केंद्रीय सहकारी बैंक के वित्त प्रबंधक मुकेशकुमार शर्मा व शिविर प्रभारी हेमराज अवाना, भाजपा जिला महामंत्री रामविलास गुर्जर ने प्रमाण पत्र वितरित किए। ऋण माफी के प्रमाण पत्र मिलने से किसानों के चेहरों पर खुशी छा गई। इस दौरान अध्यक्ष भांगती देवी, मरियाड़ा सहकारी समिति व्यवस्थापक विश्म्भरदयाल शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, आरके शर्मा, राजाराम लीखली, राजेश गांवडी आदि मौजूद थे।

किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन
बांदीकुई. भारतीय किसान संघ की बैठक जिलाध्यक्ष रामनिवास मीना की अध्यक्षता में गांधी पार्क में आयोजित हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद उपखण्ड अधिकारी चिम्मनलाल मीणा को ज्ञापन सौंपा गया। बैठक में कृषि उपज मण्डी, गुढाकटला, बसवा, बडिय़ाल खुर्द, बैजूपाड़ा एवं सिकन्दरा में जिंस खरीद के लिए सर्मथन मूल्य के काटें लगाने की मांग की। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को बिजली कनेक्शन के लिए परेशान है।

प्रधानमंत्री दीनदयाल विद्युत योजना में कनेक्शन देने की मांग की। शहर एवं गांवों में चारे पानी के अभाव में गोधन परेशान कर रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर गो अभ्यारण स्थापित किए जाए। चिकित्सालय में सोनोग्राफी मशीन चालू करने की मांग की। ग्राम पंचायत पीचूपाड़ा में अलोरिया की ढाणी में खुले सूखे कुएं का पटाव व पशुओं का टीकाकरण करने की मांग की। इस मौके पर जगनलाल, द्वारका प्रसाद प्रभू दयाल, सुरेश, कैलाश मीना, धर्मेन्द्र गुढा, लक्ष्मण सिंह गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किए। (नि.सं.)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.