Breaking News
recent

सचिन पायलट को लेकर आई ये बड़ी खबर, जाने एक क्लिक में

बीकानेर. शहर में बुधवार को कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी रहेगी। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और राजस्थान सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन यहां 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोनों पदाधिकारी बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बीकानेर पहुंचेंगे।

 

वे कुछ समय सर्किट हाउस में विश्राम के बाद ४ बजे रवीन्द्र रंगमंच में पूर्व विधानसभा क्षेत्र के 'मेरा बूथ मेरा गौरवÓ कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। पायलट शाम ६ बजे पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की ओर से सीताराम भवन में आयोजित 'मेरा बूथ मेरा गौरवÓ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि इस बीच पायलट विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनके घर जा सकते हैं।

 

बुधवार को होने वाले आयोजन को लेकर शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी कुछ समय से तैयारी में जुटे थे। शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष, पार्षदों और प्रकोष्ठ के अध्यक्षों से वार्ता कर दोनों आयोजनों में अधिक लोगों को शामिल करने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीडी कल्ला ने भी मंगलवार को कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें कार्यक्रम में पहुंचने का न्योता दिया।

 

जगह-जगह स्वागत की तैयारी

पायलट एवं काजी निजामुद्दीन का कांग्रेस पदाधिकारियों की ओर से जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। देहात जिलाध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने बताया कि कोलायत विधायक भंवर सिंह भाटी, जिला प्रमुख सुशीला सींवर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, उरमूल डेयरी चेयरमैन रेवन्तराम सियाग आदि की उपस्थिति रहेगी। जस्सूसर गेट के बाहर शाम ६ बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजकुमार किराडू के नेतृत्व में दोनों पदाधिकारियों का अभिनंदन किया जाएगा।

 

अधिवेशन में शिक्षा पर मंथन
बीकानेर. राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) का वार्षिक जिला अधिवेशन आनंद निकेतन में प्रदेश सभाध्यक्ष रामचन्द्र रांगेरा की अध्यक्षता में हुआ।

 

संघ प्रवक्ता रोहिताश काटिया ने बताया कि अधिवेशन में शिक्षक, शिक्षा, पाठ्यक्रम व छात्र हितों पर मंथन किया गया। अधिवेशन में केशरीचंद जनागल, सोहनलाल गोयल, मोडाराम करेला, चेतराम बालान, अशोक खत्री आदि ने विचार व्यक्त किए।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.