Breaking News
recent

नशे के खिलाफ ग्रामीण लामबंद, बच्चे कर रहे जागरुक

हिण्डौनसिटी.फैलीपुरा गांव में इन दिनों नशा मुक्ति की बयार चल रही है। ग्रामीण युवा पीढ़ी को नशे की जकड़ से बचाने के लिए ग्रामीण पंचायतें कर लामबंद होने लगे हैं। वहीं बच्चे चेतना रैली निकाल लोगों को नुकसान बता कर नशा नहीं करने जागरुक रह रहे हैं।

गांव के निमुण्डे हनुमान मंदिर पर बीती रात हुई बैठक में ग्रामीणें ने गांव में स्मैक के अवैध कारोबार की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक से मिलने का निर्णय लिया। बैठक में ग्रामीणें ने कहा कि गांव में में नशे की जड़े इतनी गहरा गई हैं, नशे के आदि लोग की इसका धंधा करने लगे हैं। लोगों ने स्मैक बेचने वाले, आपूर्ति करने वाले तथा नशा करने वालों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई कराना तय किया।

नशा मुक्त गांव बनाने के लिए सुबह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर कर स्मैक के अवैध कारोबार पर रोक लगाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया। इधर ग्रामीणों ने क्षेत्र में स्मैक बेचने वालों को सावचेत किया है कि दो दिन में स्मैक का कारोबार बंद नहीं किया तो पुलिस अधीक्षक से मिलकर नामजद शिकायत कर कार्रवाई कराएंगे।

नशा लील रहा जान-
ग्रामीणों ने बताया की स्मैक के नशे से क्षेत्र में करीब आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। फिर भी युवाओ में नशे की लत बढ़ती जा रही है। फैलीकापुरा सहित क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में नशे के काराबोर की जड़ युवाओं को खोखला कर रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस भी कडी कार्रवाई नहीं करने से गांवों में नशे के कारोबार पर लगाम नहीं लग रही है। बैठक में ब्रजलाल, रामकिशोर, परमसुख, राजेंद्र मीणा, भरतलाल, दीपचंद, भगत, सियाराम, टुंडल मीणा, राकेश, रामी मीणा, रामलाल मीणा रामेसुर प्रेमराज मीणा उदयसिंह मोहरसिंह शिवदयाल जगराम कमल मीणा बाबू सहित कई ग्रामीण उपस्थित थेनशा मुक्ति के लिए ग्रामीणों की ओर से जगाई अलख में बच्चों के साथ महिलाओं का भी सहयोग मिल रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.