Breaking News
recent

हाड़ोती में सूखे की पदचाप सुन थानकों की ओर दौड़ पड़े भूमिपुत्र

हिण्डोली. क्षेत्र के गांवों में बारिश नहीं होने के कारण किसानों के माथे की चिंता पर लकीर बढ़ गई है। किसान दिनरात खेतों को छोडक़र बारिश की मन्नत को लेकर भगवान की शरण में पहुंचने लगे हैं।गांव-गांव में किसान देवी-देवताओं की मिन्नतें कर रहे है।
जानकारी के अनुसार पहली बारिश में ही किसानों ने बुवाई कर दी। अब लंबा समय निकलने के बाद भी बारिश नहीं हो रही।जिससे लाखों रुपए का बीज खेत में दफन होने का डर पैदा हो गया।कस्बे के टोपा की माता के यहां ग्रामीणों एवं किसानों ने जोत जलाकर बारिश की मन्नत की। यही हाल अन्य धार्मिक स्थलों पर भी दिखाई पड़ रहा है। सुखपुरा, हरणा, दातां, पगारां, फालेण्डा गांव में भी ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना की।
केशवरायपाटन.सिंचित क्षेत्र के गांवों में बारिश नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने देवी-देवताओं को मनाना शुरू कर दिया। किसानों ने सोयाबीन की बुवाई तो कर दी, लेकिन एक सप्ताह से बारिश नहीं होने से बीज खराब होने की आशंका है। खेतों में सोयाबीन अंकुरित हो गया, लेकिल तेज गर्मी व गर्म हवा से अंकुरित बीज खराब होने की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीण अब मंदिरों में भजन कीर्तन कर गांव बाहर खाना बनाने लग गए हैं। रडी गांव में रविवार को भैरूजी महाराज के मंदिर पर कीर्तन कर पूजन किया। इसी प्रकार रंगराजपुरा गांव में ग्रामीणों ने देवी-देवताओं की पूजा कर बारिश की कामना की है।
बारिश के लिए दिया भगवान को ज्ञापन
बरूंधन. क्षेत्र में इन दिनों बारिश के लिए ग्रामीण व किसान मंदिरों में देवी-देवताओं के थानकों पर हाजिरी लगाकर बारिश की गुहार लगा रहे हैं। रविवार को कस्बे के बीच स्थित मोहन मंदिर में लोगों ने पूजा-अर्चना कर बारिश की गुहार लगाई। एक कागज पर ज्ञापन लिखकर भगवान को भेंट किया। मंदिर पर मौजूद सत्यनारायण शर्मा, छैलबिहारी दाधीच, सत्यनारायण सोनी, मदन पाराशर ने बताया कि सूखे से निजात पाने के लिए इलाके के लोग देवी-देवताओं की पूजन कर रहे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.