Breaking News
recent

जैसलमेर में यहाँ घायल अवस्था में मिला दुर्लभ प्रजाति का पक्षी

जैसलमेर. लाठी क्षेत्र के खेतोलाई गांव के पास सोमवार को सुबह दुर्लभ प्रजाति का कलगी नामक पक्षी मिला। खेतोलाई गांव के पास कलगी नामक पक्षी घायलावस्था में पड़ा था। कैलाश विश्रोई ने उसे देखा, तो वह उसे लेकर लाठी आया। यहां वन्यजीवप्रेमी राधेश्याम पेमाणी ने उसका उपचार करवाया तथा जोधपुर रेस्क्यु सैंटर भिजवाया।

धारदार हथियार के साथ एक गिरफ्तार
पोकरण. पुलिस ने रविवार की रात्रि में गश्त के दौरान सुभाष चौक के पास एक युवक को धारदार हथियार लेकर घूमने के आरोप में गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार रविवार की रात्रि में मुख्य आरक्षक श्रीराम विश्रोई मय जाब्ता गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रात्रि साढे 10 बजे उन्होंने देखा कि सुभाष चौक के पास एक युवक हाथ में धारिया लहराते हुए घूम रहा था तथा पुलिस का वाहन देखकर भागने लगा। जिस पर पुलिस ने उसे कुछ ही दूरी पर धारदार हथियार के साथ वार्ड संख्या एक निवासी अकरम उर्फ कालू पुत्र मंजूरशाह फकीर को दस्तयाब कर उसके कब्जे से हथियार जब्त किया। पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया तथा सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां उसे जमानत पर रिहा किया गया।

मारपीट कर अपमानित करने पर मामला दर्ज
पोकरण. कस्बे में मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने पर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार स्थानीय वाल्मिकी बस्ती निवासी विक्रम पुत्र देवाराम ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 29 जून को वह एक रेडिमेड कपड़े की दुकान से कपड़े खरीदकर दुकान से बाहर निकल रहा था। उसके साथ मित्र भरत पुत्र पप्पुलाल व राहुल पुत्र वीरुराम भी थे। दुकान के बाहर आते ही अजासर निवासी हितेन्द्रसिंह व उसके साथ अन्य तीन-चार लडक़े हाथों में तलवार व सरिये लेकर आए तथा उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। जिससे वह अचेत हो गया। भरत व राहुल यहां से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.