Breaking News
recent

सरिस्का में वन्यजीवों की सुरक्षा व अवैध कटाई पर लगेगी रोक, नए सिस्टम ने काम किया शुरू

अलवर . सरिस्का बाघ परियोजना में सुरक्षा एवं वन्यजीवों के शिकार की घटनाओं पर रोक के लिए लगाए जा रहे वाइल्ड लाइफ सर्विलियंस एंड पोचिंग सिस्टम की शुरुआत शुक्रवार को बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रभारी सोनिया चतुर्वेदी ने बताया कि वाइल्ड लाइफ सर्विलियंस सिस्टम के तहत सरिस्का में 16 टावरों का निर्माण किया जाना था। इनमें से 5 टावर बनकर तैयार हो चुके हैं। इन टावरों पर थर्मल कैमरे, बुलेट व आप्टिकल कैमरे लगाए गए हैं। यहां हर टावर पर एक थर्मल व दो ऑप्टिकल कैमरे लगाए जा चुके हैं। वहीं सरिस्का प्रशासन आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा कार्य के लिए ड्रोन कैमरे का भी उपयोग कर सकेगा। सर्विलियंस सिस्टम ने काम करना शुरू कर दिया है। सरिस्का में कंटेनर में बनाए गए ऑपरेटिंग रूम में कैमरों से डेटा एकत्र करने का कार्य शुरू हो चुका है।

शिकार व अवैध कटाई पर लग सकेगी रोक :

सर्विलियंस सिस्टम से सरिस्का में शिकार व पेड़ों की अवैध कटाई पर रोक लग सकेगी। सरिस्का में टावरों पर लगे कैमरों में शिकारियों की गतिविधियों को कैद किया जा सकेगा। वहीं अवैध रूप से मवेशियों की चराई करने, हरे पेडों की कटाई करने, ग्रामीणों की अवैध गतिविधियों को भी कैमरे में कैद कर कार्रवाई की जा सकेगी।

-------------------------------------------------------------------------------------------

पुलिस ने 167 वाहनों के चालान काटे

अलवर. यातायात पुलिस ने गुरुवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 167 वाहनों के चालान काटे। जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 40 वाहनों का चालान किया गया। बिना नम्बरी एक, तीन सवारी के सात, गति से वाहन चलाने पर 100, बिना सीट बैल्ट के 12, नो पार्र्किंग का एक चालान काटे गए। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने पर छह वाहन जब्त किए गए।

-------------------------------------------------------------------------------------

स्काउट गाइड खेलों का आयोजन आज
अलवर. राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय अलवर की ओर से 28 व 29 जुुलाई को इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्काउट गाइड खेलों का आयोजन किया जाएगा। सीओ कल्पना शर्मा ने बताया कि सुबह 9.30 बजे खेलों का शुभारंभ होगा। इस प्रकार के खेलों का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। प्रतियोगिता में फुटबाल, खो खो, वालीबॉल, कबड्डी, लंबी कूद सहित अन्य प्रतियोगिताएं होंगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.