Breaking News
recent

नगर परिषद एईएन रवि निलंबित

पाली
जालोर नगर परिषद में जेईएन रहते समय एक बहुमंजिला इमारत के निर्माण की स्वीकृति गलत तरीके से देने के मामले में दोषी पाए गए एईएन रवि राघवाली का डीएलबी ने निलंबित करने की कार्रवाई की। रवि वर्तमान में नगर परिषद पाली में एईएन पर कार्यरत है। यह मामला जालोर एसीबी में मामला चल रहा था।
जानकारी के अनुसार वर्ष २००८-०९ में जालोर नगर परिषद क्षेत्र में सुखराम सुथार ने कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए नगर परिषद से स्वीकृति मांगी थी। इस पर तत्कालीन जेईएन रवि राघवानी ने कमेटी की स्वीकृति के बिना कॉम्पलेक्स निर्माण की इजाजत दे दी तथा साथ में इजाजत राशि भी कम कर ली। इस मामले को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता व डिप्टी चेयरमैन मंजू सोलंकी ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले में एसीबी ने डीएलबी में चालान पेश किया। इसके बाद डीएलबी ने रवि राघवानी को निलंबित करने की कार्रवाई की। वर्तमान में रवि राघवानी नगर परिषद पाली में एईएन के पद पर कार्यरत है।

 

चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच बदमाश रिमाण्ड पर
नाना. नाना पुलिस ने तीन जिलों में चोरी की वारदात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच जनों को गिरफ्तार किया।
नाना थानाधिकारी करणीदान चारण के अनुसार पुलिस की एक टीम निजी वाहनों से आदिवासी क्षेत्र के कालिबोर पहुंची। जहां पांच युवक झाडिय़ों में छिपे हुए थे और पुलिस को देखकर भाग रहे थे। उन्होंने अपना नाम रामाराम पुत्र सिगाराम गरासिया भीमाना, अपलराम उफऱ् अशोक पुत्र सवाराम गरासिया, सरमराम पुत्र दाताराम गरासिया, लालाराम पुत्र चुनाराम गरासिया व सुरेश पुत्र भूराराम माली निवासी मूंगथला आबूरोड होना बताया । पुलिस ने इनसे कड़ी पूछताछ की तो उन्होंने एक माह पूर्व नाना थाना क्षेत्र के भंदर व कोठार के मकानों में चोरी, बाली, रानी, खिंवाड़ा, सिरोही जिले के बरलूट, जावाल, उदयपुर जिले के सायरा में भी चोरियों की वारदात करना कबूला। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की पांच बाइक भी बरामद हुई है। आरोपी सुरेश कुमार माली ने विगत दिनों चामुंडेरी में हुई वारदात करना कबूला। उसके खिलाफ १५ मामले दर्ज है। सुरेश को जेल भेज दिया गया।


घर में फंदे पर झूलता मिला युवक
सोजत. बगड़ी नगर में एक युवक ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बगड़ी नगर थाना पुलिस ने बताया कि पाली हाल बगड़ी निवासी सागर (२३) पुत्र संजयकुमार वैष्णव ने अपने ही घर में रस्सी के फंदे से झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है।


विवाहिता के अश्लील फोटो वायरल करने वाले शिक्षक को जेल भेजा
रायपुर मारवाड़. विवाहिता की अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले सरकारी स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पिछले दिनो सेंदड़ा थाने में एक व्यक्ति ने प्रकरण दर्ज कराया था। इसमें बताया कि उसकी पुत्री की आपत्तिजनक फोटो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस जांच में पता चला कि बूटीवास निवासी सहदेव चौधरी ने एेसा किया। जांच अधिकारी गौरव अमरावत ने उसे गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त किया है। आरोपी सहदेव चौधरी बूटीवास के पास स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षक है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.