Breaking News
recent

संविधान बदलना चाहती भाजपा, नहीं करेंगे सहन

इंद्रगढ़. भाजपा सरकार दलितों को कुचलना चाहती है, संविधान में बदलाव करना चाहती है, जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। यह बात गुरुवार को इंद्रगढ़ में कांगे्रस की ओर से हुए मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सहप्रभारी तरुण कुमार ने कही। उन्होंने कांगे्रस कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार सरकार नेताओं की नहीं कार्यकर्ताओं की बनेगी। इसलिए सभी कांगे्रस कार्यकर्ता एकजुट हो जाओ। कांग्रेस के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनारायण मीणा ने कहा कि भाजपा के राज में किसान, मजदूर सहित आमजन परेशान है।
किसानों को लहसुन व गन्ने का भाव नहीं मिल रहा है। वर्तमान सरकार ने केशवरायपाटन की शूगरमिल को भी बंद करवा दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सी.एल प्रेमी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर ही जीत हासिल करेंगे। मंच पर पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा, पूर्वसांसद इज्यराज सिंह, अरबन बैंक अध्यक्ष सत्येश शर्मा, पूनम गोयल, राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के गणेश शंकर, इंद्रगढ़ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय शर्मा, अम्बेडकर फाउण्डेशन के चेयरमैन डी.के. मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख महावीर मीणा, राकेश बोयत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम को पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेंद्र हरकारा, नगर अध्यक्ष राजू खान, केशवरायपाटन ब्लॉक अध्यक्ष मुरली मीणा, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव गीता वर्मा, लाखेरी नगर अध्यक्ष राजेश्वरी मीणा, कन्हैयालाल नागर, बाबूलाल नागर, सुनीता नागर, ज्ञानचंद गोयल, सीताराम नागर, मोहनलाल नागर, सुभाष मीणा, सोहन लाल मीणा, लोकेश गर्ग, महेश दाधीच, मेघराज चौधरी व चौथमल पचौरी ने संबोधित किया।
बरसात में खड़े रहे कार्यकर्ता
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चंदेरिया महाराज की धर्मशाला से कांगे्रस कार्यकर्ताओं के साथ वाहन रैली से रवाना हुए। गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए रैली कार्यक्रम स्थल पहुंची। जहां मंच पर अतिथियों के पहुंचते ही बरसात शुरू हो गई। तेज बारिश में भी कांगे्रस कार्यकर्ता खड़े-खड़े भीगते रहे। लेकिन उनका उत्साह कम नहीं हुआ। कार्यक्रम में केशवरायपाटन पंचायत समिति के पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह हाड़ा, इंद्रगढ़ नगर अध्यक्ष सन्मति हरकारा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बाबूलाल गुर्जर, रेखा कलोसिया व डॉ.चंद्रशेखर सुशील सहित कईप्रमुख लोग मौजूद थे।
सेवादल ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
लाखेरी. लाखेरी के मेगा हाइवे बायपास पर गुरुवार शाम को कांगे्रस के राष्ट्रीय महासचिव तरुण कुमार पहुंचे। इस दौरान सेवादल कार्यकर्ताओं ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने सेवादल कार्यकर्ताओं से संगठन को लेकर बातचीत की। इसके बाद इंद्रगढ़ युवक कांगे्रस कार्यकर्ताओं के साथ इंद्रगढ़ के लिए वाहन रैली के रूप में रवाना हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता वाहन रैली से ही इंद्रगढ़ पहुंचे। इस दौरान नगर कांगे्रस अध्यक्ष चौथमल पंचौली, जिला महामंत्री जगदीश पारेता, जगदीश मेहरा, पार्षद रूखसार पठान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।





Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.