Breaking News
recent

परचूनी की दुकान से लाखों का माल पार

बहरावण्डा (गीजगढ़) . पंचायत बहरावण्डा के मुख्य बाजार में राजकीय उ"ा माध्यमिक विद्यालय के समीप स्थित एक परचूनी की दुकान का ताला काटकर चोर लाखों रुपए का माल ले गए। पीडि़त व्यापारी भगवान शर्मा ने बताया कि श्रीभगवान जनरल स्टोर का रविवार रात करीब आठ बजे ताला लगाकर करीब 2 किलोमीटर दूर घर गए थे। सोमवार सुबह नौ बजे दुकान खोलने आए तो शटर खुली मिलने पर वारदात का पता लगा।

 

शर्मा ने बताया कि चोर ताले को काटकर चीनी, खल, काकडा, तेल पीपे, काजू, पिस्ता, चाय, साबुन, किसमिस, दाले, बीड़ी, सिगरेट, देशी घी, नमकीन, मिठाइयां, हजारों रुपए नकद व गैस सिलेण्डर सहित लाखों का सामान ले गए। सूचना पर लांका पुलिस चौकी से वेदप्रकाश व भीम सिंह ने घटना का जायजा लिया। चोरों ने सस्ते दामों के सामान को हाथ नहीं लगाया तथा महंगा माल ले गए।

 

 

दो आरोपियों को कारावास


लालसोट. रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के डूंगरपुर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में करीब छह साल पूर्व एक बैंककर्मी के साथ मारपीट व राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में मुंसिफ मजिस्टे्रट न्यायालय ने दो आरोपियों को डेढ़-डेढ़ साल का साधारण कारावास एवं ढाई-ढाई हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई।

 

अभियोजन अधिकारी कानाराम मीना ने बताया कि परिवादी बैंककर्मी रोहिताश ने 4 अगस्त 2012 को लेखराज मीना एवं नाथूलाल मीना निवासी ढोलावास के खिलाफ बैंक शाखा मेें प्रवेश कर अभद्रता, मारपीट करने व राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया था। इस पर न्यायाधीश मुकेश सांवरिया ने आरोपितों को सजा सुनाई। (नि.प्र.)

 


टै्रक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक भाग छूटा


महुवा ञ्च पत्रिका. थाना पुलिस ने अवैध खनन माफियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-टॉली को पकड़ा। उसे थाने लाने के दौरान चालक ने टै्रक्टर को गहरे गड्ढे में फंसा दिया और भाग गया। पुलिस ने टै्रक्टर को निकालने के लिए भरसक प्रयास किया। बाद में जेसीबी की सहायता से टै्रक्टर को निकालकर थाने लाए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.